फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2019 Result Hindi News lucknow, more than 1.63 lakh evm will yield result

आज आएगा रिजल्ट : 1.63 लाख से ज्यादा ईवीएम में कैद 979 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Thu, 23 May 2019 07:29 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 23 May 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result Hindi News lucknow, more than 1.63 lakh evm will yield result
vote counting - फोटो : demo pic
प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को आएंगे। इसी के साथ 1.63 लाख से ज्यादा ईवीएम में कैद  979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी हो जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


सीईओ एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए सभी 75 जिलों में 77 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। आजमगढ़ और कुशीनगर में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी। अन्य जिलों में एक-एक मतगणना स्थल बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गिनती होगी। हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल और एक आरओ टेबल लगाई गई है। गाजियाबाद में सबसे अधिक मतदाता होने से वहां अतिरिक्त टेबल लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टेबल के लिए उम्मीदवार एक-एक मतगणना एजेंट नियुक्त कर सके गा। प्रत्येक टेबल पर ईवीएम में दिखाए गए परिणाम की प्रति सभी 14 टेबलों पर मौजूदा मतगणना एजेंट को भी दी जाएगी। प्रत्येक टेबल पर केंद्रीय कर्मचारी को माइक्रो ऑब्जर्वर भी बनाया गया है। 

प्रत्येक राउंड के बाद घोषित होगा परिणाम

सीईओ ने बताया कि हर राउंड के बाद विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रवार मतगणना का परिणाम घोषित किया जाएगा। जो लोकसभा क्षेत्र एक से अधिक जिलों में है, उनकी राउंडवार मतगणना की घोषणा में थोड़ा अधिक समय लगेगा।

दो श्रेणी में होगी पोस्टल बैलेट की मतगणना
लू ने बताया कि इस बार पोस्टल बैलेट के मतों की गणना ईवीएम के समानांतर चलती रहेगी। लेकिन पोस्टल बैलेट के मतों को ईवीएम के मतों में सबसे अंत में जोड़ा जाएगा। पोस्टल बैलेट के मतों की गणना दो श्रेणी में होगी। एक श्रेणी में सेना, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों (सर्विस वोटर्स ) के मतों की गणना होगी। दूसरी श्रेणी में चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों-अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के डाक मतपत्रों की गिनती होगी।

फोन पर रहेगा प्रतिबंध

सीईओ ने बताया कि मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। सिर्फ एआरओ और काउंटिंग सुपरवाइजर को मतगणना सॉफ्टवेयर में ओटीपी की जरूरत के लिए मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। लेकिन दोनों अधिकारी भी ओटीपी मिलने के बाद मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे। मीडिया कर्मी मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर में ही मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे।

आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें 
लू ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। कहीं भी शराब की दुकान खुली मिलने पर संबंधित अनुज्ञाधारक  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दोपहर 4 बजे तक रुझान, शाम 6 बजे बाद आएंगे नतीजे

लू ने बताया कि ईवीएम के मतों की गणना होने के बाद दोपहर 4 बजे तक चुनाव परिणाम के रुझान साफ हो जाएंगे। लेकिन ईवीएम वीवीपैट के मिलान, वीवीपैट की पर्चियों की गणना और पोस्टल बैलेट जोड़ने के बाद अंतिम परिणाम शाम 6 बजे के बाद ही घोषित हो सकेगा।

यह रहेगी प्रक्रिया
मतगणना के लिए गुरुवार सुबह सबसे पहले मतगणना प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधि की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील खोली जाएगी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। स्ट्रांग रूम से प्रत्येक मतगणना कक्ष के लिए 14-14 ईवीएम को पोलिंग बूथ वार मतगणना के लिए भेजा जाएगा।

काउंटिंग टेबल पर उम्मीदवारों के अधिकृत एजेंट के सामने ईवीएम की सील दिखाई जाएगी और  ईवीएम के नंबर का मिलान किया जाएगा। इसके बाद कंट्रोल यूनिट की सील तोड़कर मतों की गणना की जाएगी।

ईवीएम के मतों की गणना पूरी होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र की पांच-पांच ईवीएम और वीवीपैट के मतों का मिलान किया जाएगा। इसके लिए पांच-पांच ईवीएम का चयन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ की पर्चियों में से लॉटरी निकालकर किया जाएगा। 

वीवीपैट की पर्चियों की गणना और ईवीएम के मतों का मिलान कराया जाएगा। अगर कहीं भी ईवीएम और वीवीपैट के मतों में विरोधाभास है तो वीवीपैट के मतों को अंतिम माना जाएगा।

प्रदेश में करीब 200 पोलिंग बूथों पर वीवीपैट को क्लीयर किए बिना ही उसका मतदान में उपयोग किया गया है। ऐसे पोलिंग बूथों के मतों की गणना वीवीपैट की स्लिप से की जाएगी।

फैक्ट फाइल

  • लोकसभा क्षेत्र - 80
  • मतगणना स्थल - 77
  • कुल प्रत्याशी - 979
  • महिला उम्मीदवार - 104
  • ईवीएम जिनकी गणना होनी है - 1.66 लाख
  • कुल मतदान बूथ - 163484
  • सियासी नजरिए से संवेदनशील लोकसभा क्षेत्र - 27
  • सांप्रदायिक तनाव की दृष्टि से संवेदनशील लोकसभा क्षेत्र - 36

प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की संख्या

  • भाजपा - 78
  • कांग्रेस - 70
  • सपा - 37
  • बसपा - 38
  • रालोद - 3

मतगणना प्रेक्षक - 149 
मॉकपोल के दौरान क्लीयर किए बिना उपयोग की गई वीवीपैट - 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed