{"_id":"5cc6def8bdec2207744129f7","slug":"lok-sabha-election-2019-politicians-fight-get-tough-in-fifth-phase-of-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवध में धारदार हुई पांचवां द्वार जीतने की जंग, राहुल राजनाथ व सोनिया की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध में धारदार हुई पांचवां द्वार जीतने की जंग, राहुल राजनाथ व सोनिया की प्रतिष्ठा दांव पर
Mon, 29 Apr 2019 04:54 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 29 Apr 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
भारत में मतदान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के महाभारत का पांचवां द्वार जीतने की जंग तेज हो गई है। पांचवें चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है। अयोध्या से जुड़ी फैजाबाद सीट के साथ ही बांदा और फतेहपुर में भी इसी चरण में जंग होगी। धौरहरा में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की किस्मत का फैसला भी पांचवें चरण में ही होगा।
पांचवें चरण की 14 सीटों में अधिकतर अवध क्षेत्र में हैं। यहां 6 मई को मतदान होगा। अवध की धरती पर इस बार रोचक चुनावी जंग है। राजधानी लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि में उनका मुकाबला फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी व सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार व कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम से है। अमेठी सीट पर भी सभी की निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
यहां राहुल गांधी के मुकाबले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिर प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति को राहुल के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की टक्कर कभी उनके करीबी रहे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह से होने जा रही है। दिनेश भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। अमेठी व रायबरेली में सपा-बसपा ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
धौरहरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता कुंवर जितिन प्रसाद कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं। उन्हें भाजपा की मौजूदा सांसद रेखा वर्मा और गठबंधन से बसपा उम्मीदवार अरशद इलियास आजमी से चुनौती मिल रही है। सीतापुर में भाजपा के राजेश वर्मा के सामने कांग्रेस की कैसर जहां और गठबंधन (बसपा) के नकुल दुबे हैं।
भाजपा के सांस्कृतिक एजेंडे में शामिल अयोध्या से जुड़ी फैजाबाद सीट पर भाजपा सांसद लल्लू सिंह, गठबंधन से सपा के आनंद सेन और कांग्रेस के निर्मल खत्री हैं। तीनों ही स्थानीय राजनीति के दिग्गज हैं। इस सीट पर भी देश भर की निगाहें हैं।

यहां भाजपा को गठबंधन से चुनौती मानी जा रही है। कैसरगंज में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मुकाबला बसपा के हुकमदेव राम यादव और कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय से है। इसी तरह गोंडा में मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को सपा के विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह और कांग्रेस की कृष्णा पटेल चुनौती दे रही हैं।
लखनऊ जिले की मोहनलालगंज सीट पर भाजपा सांसद कौशल किशोर के मुकाबले गठबंधन (बसपा) के सीएल वर्मा तथा कांग्रेस से पूर्व मंत्री आरके चौधरी के आ जाने से मुकाबला रोचक हो गया है।
राजधानी से सटी बाराबंकी लोकसभा सीट पर भाजपा के उपेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस के तनुज पुनिया और सपा के रामसागर रावत के बीच दिलचस्प मुकाबला है। बहराइच सुरक्षित सीट पर भाजपा से बगावत करके कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं सावित्री बाई फुले, भाजपा के अक्षयबर लाल और गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि के बीच जंग है।

बुंदेलखंड की बांदा सीट पर इलाहाबाद से भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता की टक्कर भाजपा के आरके सिंह पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल से है। फतेहपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा व कांग्रेस के राकेश सचान चुनौती दे रहे हैं।
कौशांबी में भाजपा के विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला गठबंधन से सपा के इंद्रजीत सरोज, कांग्रेस के गिरीश पासी व राजा भैया के जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के शैलेंद्र कुमार पासी से है।