फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : merchant leader says no bjp member after insult in lucknow

उचित सम्मान ना मिलने से नाराज हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता, बीजेपी की जॉइनिंग से किया मना

Wed, 27 Mar 2019 07:48 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 27 Mar 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : merchant leader says no bjp member after insult in lucknow
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पार्टी सदस्यता लेने से किया मना - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आज बड़ी संख्या में प्रदेशभर से व्यापारी आ रहे थे। वे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे थे। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नेता संजय गुप्ता भी मंच पर पहुंचे लेकिन अभद्रता होने पर उन्होंने जॉइनिंग से मना कर दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, पंकज सिंह सहित तमाम बीजेपी के नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मौके पर संजय गुप्ता ने अपमान का हवाला देते हुए बीजेपी की जॉइनिंग से मना कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री/प्रयागराज प्रत्याशी रीता जोशी, विधायक पंकज सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि जॉइनिंग के समय व्यापारियों को सम्मान नहीं मिल रहा है तो जॉइनिंग के बाद की स्थिति क्या होगी। यही सोचकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना कर दिया। वे प्रदेश के अनेक जिलो से 1000 से अधिक व्यापारियो के साथ भाजपा कार्यालय गए थे। संजय गुप्ता ने कहा कि व्यपारियो के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं कर सकता।

वहीं सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक शाहजहांपुर शकुंतला देवी, पूर्व विधायक दिनेश कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह समेत कई बसपा कांग्रेस व अन्य दलों के नेता और व्यापारी शामिल रहे। बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" भी पहुंचे। वहीं बलिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र सिंह वापस जाओ के नारे लगाए। वहीं कुछ कार्यकर्ता भरत सिंह का टिकट कटने से नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed