{"_id":"5c94833cbdec2213f52b7a05","slug":"lok-sabha-election-2019-mayawati-tweets-about-chaukidar-wraps-up-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने लगाई भाजपा की क्लास, कहा- चाहे जो फैशन करें पर कानून के रखवाले बनकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने लगाई भाजपा की क्लास, कहा- चाहे जो फैशन करें पर कानून के रखवाले बनकर करें काम
Fri, 22 Mar 2019 01:02 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 22 Mar 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है, राजनीतिक दल और हमलावर तेवर अपनाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा और किसानों की बदहाली संबंधी सरकारी आंकड़े वोट की खातिर छिपाएं हुए है।
मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी व गरीबी, मजदूरों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक (सार्वजनिक) नहीं होने चाहिए।

बीजेपी के मंत्री व नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी ’चौकीदार’ बन गये हैं। पर यूपी के सीएम जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2019
Trending Videos
ट्विटर पर उन्होंने चौकीदार अभियान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी ’चौकीदार’ बन गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें।
उन्होंने कहा बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें, बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।
उन्होंने कहा बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें, बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।