फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : mayawati attacks government for lying to country

राफेल मामले में मायावती ने सरकार पर किया हमला, कहा-झूठ बोलकर देश को किया गुमराह

Wed, 10 Apr 2019 12:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 10 Apr 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : mayawati attacks government for lying to country
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से सरकार को झटका लगने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में राफेल रक्षा सौदे में भारी गड़बड़ी/भ्रष्टाचार को छिपाने की पीएम मोदी सरकार की कोशिश विफल। सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सरकार पूरी तरह घिरी। संसद के भीतर व बाहर बार-बार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने के लिए मोदी माफी मांगे व रक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
विज्ञापन

 


आपको बता दें कि केंद्र सरकार को राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल मामले में रिव्यू पिटीशन पर नए दस्तावेज के आधार पर सुनवाई का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट अब रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई के लिए नई तारीख तय करेगा। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि इससे संबंधित डिफेंस के जो दस्तावेज लीक हुए हैं, उस आधार पर रिव्यू पिटीशन की सुनवाई की जाएगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed