फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2019 Many small party join hands with BJP in Uttar Pradesh.

यूपी के कई छोटे दल भाजपा के समर्थन में उतरे, डिप्टी सीएम बोले- हमारे साथ रहने वाले फलते-फूलते हैं

Sat, 16 Mar 2019 03:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Many small party join hands with BJP in Uttar Pradesh.

यूपी में पल-पल बदल रहे सियासी समीकरणों के बीच कई छोटे दलों ने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का समर्थन करने का वादा किया है। शनिवार को अहिंसा दल, एकलव्य समाज पार्टी, भारतीय समाज पार्टी, नव भारत समाजवादी दल और एक्शन पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को समर्थन पत्र सौंपा।

विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन दलों के जुड़ने से भाजपा की ताकत बढ़ेगी। भाजपा को 2014 से भी बड़ी जीत 2019 में प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ जुड़ता है वह भी फलता-फूलता है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने सहयोगी दल के रूप में सभी का स्वागत किया। वहीं, श्यामा चरण गुप्ता के समाजवादी पार्टी में जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनको अहसास हो गया था कि उनके कुकर्मों पर पार्टी उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी। इसलिए वह सपा में चले गए। उनके पुत्र द्वारा बयानबाजी करने पर भाजपा की तरफ से उन्हें चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि भाजपा प्रयागराज व बांदा दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed