फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : many leaders aiming for big parties through small

छोटे दलों के रास्ते बड़े दल में दखल बनाने में जुटे हैं कई बाहुबली

Mon, 18 Mar 2019 11:23 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 18 Mar 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : many leaders aiming for big parties through small
neta ji
प्रदेश के कई ऐसे बाहुबली नेता हैं जिनसे बड़े दलों ने लोकसभा चुनाव में दूरी बना ली है। ऐसे में ये बाहुबली छोटे दलों के जरिए बड़े सियासी दलों में दखल बनाने की जुगत में लगे हैं। इनकी निगाहें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), अपना दल व अपना दल (एस) के साथ ही भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी पर हैं जो किसी न किसी बड़े दल के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


इस चुनाव में करीब आधा दर्जन ऐसे बाहुबली नेता हैं जिन्हें किसी बड़े दल ने अपना उम्मीदवार बनाने का संकेत नहीं दिया है। ऐसे में वे दूसरा सियासी ठिकाना तलाश रहे हैं। इनकी पसंद ऐसे दल हैं जो भाजपा, कांग्रेस व सपा के सहयोगी हैं या कई सीटों पर उन्हें बड़े दलों का समर्थन मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह बसपा से सांसद रह चुके हैं, लेकिन बसपा से अलग होने के बाद वह किसी दल में नहीं हैं। धनंजय भाजपा से जौनपुर से मैदान में उतरने के लिए हाथ-पांव मार चुके हैं, लेकिन वहां से कोई उत्साहवर्धक संकेत न मिलने से अब ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा के जरिए ‘बैकडोर’ से भाजपा के नजदीक जाने की व्यूहरचना में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो धनंजय की राजभर से कई बार बात हो चुकी है। चर्चा यह भी है कि सुभासपा को मिलने वाली दो सीटों में से एक पर वह उतर सकते हैं। हालांकि सुभासपा को जौनपुर या प्रतापगढ़ में से कोई एक सीट मिलने पर ही यह तय होगा। धनंजय के कांग्रेस से गठबंधन करने वाले अपना दल से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। 

जेल में बंद अतीक अहमद के बारे में चर्चा है कि किसी छोटे दल से सेटिंग नहीं हुई तो वह निर्दल ही फूलपुर से मैदान में उतर सकते हैं। इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे मनोज सिंह भी जौनपुर से भाजपा या उसके किसी सहयोगी दल से चुनाव लड़ने का रास्ता तलाश रहे हैं। 

विनीत के राजपा से उतरने की तैयारी
बसपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे रहे विनीत सिंह राष्ट्रीय जनवादी पार्टी से चंदौली से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यह सीट समझौते में सपा कोटे में चली गई है, इसलिए विनीत की तैयारियां धरी रह गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed