{"_id":"5cdb12a1bdec22074a6adf7c","slug":"lok-sabha-election-2019-female-voting-percentage-was-more-during-sixth-phase-of-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं, जानिए कितना रहा अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं, जानिए कितना रहा अंतर
Wed, 15 May 2019 10:36 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 15 May 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छठे चरण के चुनाव में महिलाएं वोटिंग को लेकर पुरुषों से अधिक जागरूक रहीं। रविवार को 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में 11 सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक रहा।
निर्वाचन आयोग की तरफ से सोमवार को जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में छठे चरण में 54.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 57.38 प्रतिशत महिलाओं और 51.91 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान अंबेडकरनगर में 61.02 प्रतिशत जबकि सबसे कम फूलपुर में 48.53 प्रतिशत हुआ।

संतकबीरनगर में 49.94 प्रतिशत पुरुषों ने और 59.67 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। आजमगढ़ में जहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, वहां भी महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यहां 54 प्रतिशत पुरुष और 61.44 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। केवल फूलपुर, इलाहाबाद और श्रावस्ती में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने अधिक मतदान किया। इन सीटों पर अन्य सीटों के मुकाबले मतदान भी कम हुआ।
यहां 54 प्रतिशत पुरुष और 61.44 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। केवल फूलपुर, इलाहाबाद और श्रावस्ती में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने अधिक मतदान किया। इन सीटों पर अन्य सीटों के मुकाबले मतदान भी कम हुआ।
अंबेडकरनगर में पड़े सबसे अधिक वोट
अंबेडकरनगर में सबसे अधिक 10 लाख 88 हजार लोगों ने मतदान किया। यहां 17 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता हैं। सबसे अधिक लगभग 20 लाख वोटर फूलपुर सीट पर थे, जिनमें से 9.73 लाख मतदाताओं ने वोट डाले।
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से इलाहाबाद में सबसे कम वोटर मतदान के लिए निकले। वहां 17.13 लाख में से केवल 8.87 लाख वोटरों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से इलाहाबाद में सबसे कम वोटर मतदान के लिए निकले। वहां 17.13 लाख में से केवल 8.87 लाख वोटरों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया।
कहां कितना मतदान
लोकसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
- अंबेडकरनगर 61.02
- आजमगढ़ 57.39
- बस्ती 56.87
- सुल्तानपुर 56.38
- मछलीशहर 55.70
- जौनपुर 55.53
- लालगंज 54.48
- संतकबीरनगर 54.12
- भदोही 53.44
- प्रतापगढ़ 53.38
- डुमरियागंज 52.28
- श्रावस्ती 51.98
- इलाहाबाद 51.77
- फूलपुर 48.53