फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok sabha election 2019: CM yogi comment on Ambedkar

दलित-मुस्लिम एकता के सख्त विरोधी थे आंबेडकर: सीएम योगी

Wed, 10 Apr 2019 03:50 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: CM yogi comment on Ambedkar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर दलित-मुस्लिम एकता के सख्त विरोधी थे। डॉ. आंबेडकर ने पाकिस्तान बनाने समेत मुस्लिम लीग के हर प्रस्ताव का विरोध किया था।

विज्ञापन


मायावती को आड़े हाथ लेते हुए कहा, जिस सपा सरकार ने सहारनपुर मेडिकल कॉलेज का नाम कांशीराम से बदलकर एक मुस्लिम के नाम पर किया, उसी के साथ सहारनपुर में मंच साझा किया। बसपा संस्थापक कांशीराम का इससे ज्यादा अपमान नहीं हो सकता।
विज्ञापन


योगी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ हो गया है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पूरी तरह फेल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पहले दो चरण की सभी 16 सीटें भाजपा ही जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ
योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ राष्ट्रद्रोहियों के साथ हो गया है। अफसोस की बात है कि एक राष्ट्रीय दल इतने गैरजिम्मेदाराना ढंग से घोषणा पत्र जारी कर रहा है। दूसरा प्रमाण राहुल गांधी का नामांकन है।


केरल की एक सीट से नामांकन के दौरान उनका जो रोड शो हुआ उसमें उस मुस्लिम लीग के साथ उनका गठजोड़ है जो देश के विभाजन का कारण है। ये हरा वायरस, ये चांद-सितारे वाले हरे झंडे का शिकार कांग्रेस, सपा-बसपा और देश का विपक्ष भी है। यह वायरस देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है। भारत की संप्रभुता को चुनौती देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed