फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : bsp will declare candidates names after holi

होली बाद प्रभारी का एलान करेगी बसपा, सेक्टर इंचार्जों को दिए संकेत

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : bsp will declare candidates names after holi
बसपा कैसरगंज, मछलीशहर, जौनपुर व सीतापुर में होली बाद प्रभारी का एलान करेगी। अन्य सीटों से जुड़े सेक्टर इंचार्जों को संभावित प्रभारियों के नाम का संकेत कर दिया गया है। पूर्व विधायक रुचिवीरा को बिजनौर की जगह आंवला से प्रभारी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सपा से बसपा में आईं पूर्व विधायक रुचिवीरा बिजनौर से टिकट मांग रही थीं। पहले उन्हें बिजनौर से चुनाव की तैयारी करने को कहा गया था। मगर, स्थानीय स्तर पर काडर के विरोध के बाद मंगलवार को उन्हें आंवला से प्रभारी घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी तरह पिछले विधानसभा चुनाव में करनैलगंज के प्रत्याशी रहे संतोष तिवारी को कैसरगंज से चुनाव की तैयारी की हरी झंडी दी गई थी। लेकिन, पर्दे के पीछे के खेल को वह पढ़ नहीं पाए और पार्टी से बाहर कर दिए गए। सीतापुर से पिछले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं कैसरजहां पार्टी छोड़ कांग्रेस में जा चुकी हैं और कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस सीट के लिए सीतापुर के एक पूर्व विधायक और लखनऊ में रहने वाले एक चर्चित कारोबारी का नाम तेजी से चर्चा में आया है। एक-दो दिन में यहां भी नाम फाइनल हो जाएगा।  

जौनपुर की मछलीशहर (सुरक्षित) सीट से एक पूर्व विधायक को प्रभारी बनाने की तैयारी है। 24 मार्च को वहां एलान हो सकता है। जौनपुर सीट के लिए प्रभारी की तलाश अभी पूरी नहीं हो पाई है। 24 तक वहां के प्रभारी का नाम फाइनल होने की संभावना है। 

इसके अलावा जिन सीटों पर प्रभारी घोषित किए गए हैं, वहां क्षेत्र में उनकी स्वीकार्यता और समीकरण पर नजर रखी जा रही है। सहयोगी दलों के फीडबैक को भी देखा जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि कई प्रभारियों के बारे में फीडबैक है कि वह काडर और सहयोगी दलों से समन्वय नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे लोगों को बदला भी जा सकता है। फतेहपुर सीकरी, बिजनौर, कैसरगंज जैसे क्षेत्रों में उदाहरण सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed