{"_id":"5cd1b657bdec2207006330ef","slug":"lok-sabha-election-2019-blood-letter-to-election-commission-on-modi-s-comment-on-rajiv-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी : राजीव गांधी पर पीएम का बयान लगा इतना बुरा कि खून से लिख डाला चुनाव आयोग को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी : राजीव गांधी पर पीएम का बयान लगा इतना बुरा कि खून से लिख डाला चुनाव आयोग को पत्र
Tue, 07 May 2019 10:53 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 07 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पूर्व पीएम राजीव गांधी पर दिए गए बयान पर अमेठी के लोगों को बहुत बुरा लगा है। एक शक्स को तो यह बयान इतना बुरा लगा कि उसने पीएम मोदी के बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग को खून से पत्र लिखा है। अमेठी के शाहगढ़ विकास खंड निवासी मनोज कश्यप ने खून से लिखा कि यह राजीव गांधी का अपमान है।
खून से पत्र लिखने का दावा करते हुए मनोज ने पीएम मोदी के बयान को अत्यंत पीड़ादायी व करोड़ों देशवासियों को आहत करने वाला बताया है। कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 18 वर्ष के लोगों को मताधिकार, पंचायतीराज व्यवस्था लाने के साथ में देश में कंप्यूटर की क्रांति लाकर देश का गौरव बढ़ाया।

उनके इस कार्य की सराहना पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी तक कर चुके हैं। बोफोर्स मामले में पूर्व पीएम राजीव गांधी को कोर्ट से क्लीन चिट भी मिल चुकी है। पीएम मोदी के बयान से अमेठी वासियों में रोष है।
मनोज ने लिखा है कि हम सबके मन में राजीव गांधी का अपमान करने वालों के प्रति वही भाव है जो उनकी निर्मम हत्या करने वालों के लिए है। कहा कि अमेठी की पवित्र भूमि में राजीव गांधी की भावनाएं समाई हुई हैं।
मनोज ने आयोग को खत में कहा है कि वोट के लिए इतनी घटिया बातें न बोलने के लिए नरेंद्र मोदी को निर्देशित करें। एमएलसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पत्र को पोस्ट किया है।