फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : bjp candidate declared himself bsp's candidate in nomination letter

भाजपा प्रत्याशी ने हलफनामे में खुद को बताया बसपा का उम्मीदवार, सोशल मीडिया पर शपथपत्र वायरल

Thu, 25 Apr 2019 09:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 25 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : bjp candidate declared himself bsp's candidate in nomination letter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भदोही संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेशचंद्र की ओर से हलफनामे में गलत जानकारी दिए जाने के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन वैध घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भदोही से भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र बिंद का शपथपत्र वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद को बसपा का प्रत्याशी बताया है। सवाल उठ रहे हैं कि रमेश बिंद की ओर से दी गई जानकारी गलत थी तो फिर नामांकन रद्द क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन


इस मामले में भदोही के जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिंद ने अपने शपथपत्र में बाकी स्थानों पर भाजपा लिखा है। सिर्फ एक स्थान पर मानवीय त्रुटि से बहुजन समाज पार्टी लिख गया है। बिंद ने सिम्बल का जो फॉर्म जमा किया है, वह भी भाजपा की ओर से जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में नामांकन को वैध मानने के लिए पर्याप्त आधार है। वहीं, राज्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू का कहना है कि भदोही के प्रकरण में यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिया गया सिम्बल का फॉर्म उपलब्ध कराया गया है तो नामांकन वैध माना जाएगा। फिर भी रिटर्निंग ऑफिसर के निर्णय पर यदि किसी को आपत्ति है तो वह इसे दर्ज करा सकता है। नियमानुसार उस पर निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed