{"_id":"5cbdcef0bdec22140f077ecd","slug":"lok-sabha-election-2019-adr-releases-report-for-third-phase-election-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण में आजम खां व चौधरी बशीर के खिलाफ सबसे अधिक मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण में आजम खां व चौधरी बशीर के खिलाफ सबसे अधिक मुकदमे
Mon, 22 Apr 2019 09:08 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेता (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के चुनाव में 120 में से 24 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें रामपुर से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खां के खिलाफ सबसे अधिक 10 मामले दर्ज हैं। इसमें 15 धाराएं संगीन अपराधों की हैं। वहीं तीसरे चरण में जिन दस लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, वहां लगभग सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार करोड़पति हैं।
एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे चरण में इन दस सीटों के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति की कीमत 6.71 करोड़ रुपये है। वहीं टाॅप के तीन धनी उम्मीदवारों में एटा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे देवेंद्र सिंह यादव के पास है। यादव की कुल संपत्ति 204 करोड़ रुपये है।
बरेली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रवीण सिंह एरन की कुल संपत्ति 147 करोड़ है। वहीं कांग्रेस के ही बदायूं से प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी की संपत्ति 76 करोड़ रुपये है। इन तीनों ही उम्मीदवारों ने अपना पैन नंबर भी दिया है।

वहीं सबसे कम संपित्त वालों में संभल से भारत प्रभात पार्टी के उम्मीदवार राम चंद्र की कुल संपत्ति 25100, पीलीभीत से निर्दल प्रत्याशी कैफ रजा खान की कुल संपत्ति 30 हजार रुपये और मुरादाबाद से चुनाव लड़ रहे प्रिंस कुमार शर्मा की कुल संपत्ति 40 हजार रुपये है।
फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी चौधरी बशीर के खिलाफ भी 10 मामले दर्ज हैं इसमें 15 धाराएं संगीन अपराध की हैं। अपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सूची में सपा के बदायूं प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव, बीजेपी के मुरादाबाद के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार भी शामिल हैं।
कुल मिलाकर इस चरण में 120 में से 24 उम्मीदवार आपराधिक छवि वाले हैं, इसमें से 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।