{"_id":"5cdfdd81bdec22077b4586ac","slug":"lok-sabha-chunav-result-2019-chandrababu-naidu-meets-with-akhilesh-yadav-and-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के बाद मायावती से मिले चंद्रबाबू नायडू, बोले- समय आने पर देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के बाद मायावती से मिले चंद्रबाबू नायडू, बोले- समय आने पर देंगे जानकारी
Sat, 18 May 2019 11:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
चंद्र बाबू नायडू और मायावती
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान केंद्र में गैर भाजपा सरकार के गठन की संभावनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन
नायडू ने दोनों नेताओं से 23 मई को दिल्ली में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में शामिल होने के बाबत भी बात की। हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर नायडू ने इतना ही कहा कि उपयुक्त समय पर मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष नायडू शनिवार विशेष विमान से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे शाम 5:10 बजे सपा प्रदेश मुख्यालय गए। अखिलेश और नायडू के बीच करीब एक घंटे वार्ता चली।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद की स्थिति पर चर्चा की। उनका मानना है कि किसी भी एक दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसे में अगली सरकार के गठन में क्षेत्रीय दलों का दायित्व बढ़ जाता है। इस बात पर भी सहमति बनी कि एनडीए को सत्ता से बाहर रखने के लिए पुरजोर कोशिश की जाए। समान विचार वाले सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ लाया जाए।

सोनिया गांधी ने 23 मई की शाम को बुलाई गई बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं के लिए पत्र भेजा है, लेकिन मायावती और अखिलेश ने इस बैठक में शामिल होने से फिलहाल इनकार कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि नायडू ने इस बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें मनाने का प्रयास भी किया।
सपा मुख्यालय पर वार्ता के बाद चंद्रबाबू और अखिलेश मीडिया के सामने आए। संवाददाताओं ने नायडू से इस वार्ता के बारे में जानकारी चाही। साथ ही यह भी पूछा कि चुनाव परिणाम आने पर केंद्र में किस तरह के समीकरण बनते हुए देख रहे हैं? नायडू ने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना ही कहा, उचित समय पर मीडिया को हम अपने निर्णय की पूरी जानकारी देंगे। उसके बाद नायडू ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की और आम व गुलदस्ता भेंट किया।

अखिलेश ने मोदी की तपस्या पर कसा तंज-दो दिन तक मेरा भी मौन व्रत
अखिलेश यादव से संवाददाताओं ने जब इस मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसा। कहा, क्या मैं मौन नहीं रह सकता। फिर हंसते हुए कहा कि दो दिन तक मेरा भी मौन व्रत है।
माया-अखिलेश के लिए हैदराबादी आम लाए नायडू
टीडीपी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू गठबंधन के शीर्ष नेताओं मायावती और अखिलेश यादव के लिए हैदराबाद से आम लेकर आए। इस आम की किस्म बंगनपल्ली बताई गई। वहीं, मायावती और अखिलेश ने नायडू का स्वागत फूलों का गुलदस्ता भेंट करके किया।

मुलाकात के दौरान सपा दफ्तर पर हुआ शॉर्ट सर्किट
सपा प्रदेश मुख्यालय पर जिस वक्त नायडू और अखिलेश के बीच मुलाकात चल रही है, उसी बीच वहां बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। तत्काल टेक्नीशियन बुलाकर खामी को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन