लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार यानि आज अवध की राजधानी समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें 12 पर भाजपा तथा दो पर कांग्रेस का कब्जा है। इस चरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और जितिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन 14 सीटों में सपा 7 और बसपा 5 पर चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।
#VoteKaro: यूपी में 14 लोकसभा सीटों पर इम्तिहान, अवध से तय होगी दिग्गजों की किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध से तय होगी दिग्गजों की किस्मत
मोहनलालगंज : चौधरी बने त्रिकोण
लखनऊ जिले की इस सीट में भाजपा के मौजूदा सांसद कौशल किशोर व गठबंधन से बसपा उम्मीदवार सीएल वर्मा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। सपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री आरके चौधरी को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। वह चुनाव में त्रिकोण बनने की कोशिश में जुटे हैं। इस सुरक्षित सीट पर जातीय समीकरण से हार-जीत निकलेगी।
इनमें मुकाबला
कौशल किशोर: भाजपा
सीएल वर्मा: गठबंधन
आरके चौधरी: कांग्रेस
कुल प्रत्याशी: 12
सीतापुर : राजेश को बसपा-कांग्रेस से चुनौती
भाजपा के मौजूदा सांसद राजेश वर्मा के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद कैसरजहां और गठबंधन की ओर से बसपा ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को उतारा है। कांग्रेस व बसपा के बीच मुस्लिम वोटों को लेकर जंग छिड़ी हुई है। उनका बंटवारा हुआ तो भाजपा को लाभ मिलने का अनुमान है। इस सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर बनी हुई है।
इनमें मुकाबला
राजेश वर्मा: भाजपा
कैसरजहां: कांग्रेस
नकुल दुबे: गठबंधन
कुल प्रत्याशी : 12
बांदा : पिछड़े वोट ही तय करेंगे हार-जीत
भाजपा के आरके सिंह पटेल, गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता व कांग्रेस के बाल कुमार पटेल के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष है। यहां दलीय निष्ठाएं बदलने से सियासी समीकरण बदले। इस सीट पर ब्राह्मणों की अच्छी तादाद है लेकिन पिछड़े वोटों से हार-जीत तय होने का अनुमान है। ददुआ के भाई व पूर्व सांसद के चुनाव मैदान में होने से बुंदेलखंड की यह सीट खासी चर्चा चर्चा में है।
इनमें मुकाबला
आरके सिंह: भाजपा
श्यामाचरण गुप्ता: गठबंधन
बाल कुमार पटेल: कांग्रेस
कुल प्रत्याशी: 8
गोंडा : दिलचस्प मुकाबले में फंसे कीर्तिवर्धन
भाजपा के मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का मुकाबला गठबंधन से सपा प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह तथा कांग्रेस की कृष्णा पटेल से है। कृष्णा पटेल, अपना दल कृष्णा की अध्यक्ष हैं। उनका कांग्रेस से गठबंधन है। तकनीकी कारणों से वह कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। पंडित सिंह पूर्व मंत्री हैं।
इनमें मुकाबला
कीर्तिवर्धन सिंह: भाजपा
विनोद कुमार सिंह: गठबंधन
कृष्णा पटेल: कांग्रेस
कुल प्रत्याशी: 15