फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia institute nursing exam held on 10th march

Lucknow News: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निरस्त नर्सिंग परीक्षा कल, यूपी में बने 33 केंद्र

Fri, 10 Mar 2023 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
lohia institute nursing exam held on 10th march
लखनऊ। लोहिया संस्थान के 18 केंद्रों की निरस्त परीक्षा अब 11 मार्च को होगी। इसके लिए यूपी में 33 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए संस्थान प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। अफसरों का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों की मॉनीटरिंग की जा रही है।लोहिया संस्थान की नर्सिंग परीक्षा गत 9 फरवरी को 92 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 18 केंद्रों पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली थी। परीक्षा कराने वाली गुजरात की एजेंसी ने कई केंद्रों पर जरूरत से ज्यादा अभ्यर्थी भेज दिए थे। इसके साथ ही कई कमियां मिली थीं। संस्थान प्रशासन ने जांच के बाद परीक्षा निरस्त कर दी थी। हालांकि, कंपनी को काली सूची में नहीं डाला गया। वही कंपनी फिर से 11 मार्च को परीक्षा कराएगी। शनिवार को 12 से दो बजे तक स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा होगी। इसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। संस्थान की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि परीक्षा में संस्थान प्रशासन ने अपने स्तर से पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। मॉकड्रिल कराई जा रही है। स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली जा रही है।परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकाॅपी की दुकानें परीक्षा के समय बंद रहेंगी। स्थानीय पुलिस भी सेंटरों के पास मुस्तैद रहेगी। निदेशक ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, बनारस व एनसीआर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed