फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia institute cancelled job advt.

लोहिया संस्थान ने रद्द किया तीन साल पुराना विज्ञापन, वर्ष 2017 में 456 गैर शैक्षणिक पदों के लिए निकाला था विज्ञापन

Tue, 16 Mar 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
lohia institute cancelled job advt.
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने तीन साल पुराना भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया है। संस्थान ने तीन साल पहले विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इसके लिए 21 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। विज्ञापन रद्द होने से बेरोजगार युवाओं को तगड़ा झटका लगा है। संस्थान प्रशासन ने विज्ञापन रद्द करने के बावजूद बेरोजगारों से जमा कराए गए शुल्क की वापसी पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान ने वर्ष 2017 में 456 गैर शैक्षणिक पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इनमें पैरामेडिकल, टेक्नीशियन, कम्प्यूटर ऑपरेशन, सोशल वर्कर, रिकॉर्ड ऑफिसर समेत अन्य पद थे। इनमें करीब 21 हजार बेरोजगारों ने आवेदन जमा किया था। इसके बाद सरकार बदल गई और भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। तबसे बेरोजगार संस्थान के चक्कर काट रहे थे। उन्हें सही जवाब देने वाला कोई नहीं था। बेरोजगारों का कहना है कि बड़ी संख्या में आवेदकों की उम्र निकल गई। अब संस्थान प्रशासन ने भर्ती रद्द कर दी है। संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह का कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया काफी पुरानी हो चुकी थी। इसलिए रद्द करना पड़ा। काफी लोगों का अनुभव बदल गया होगा। अब नए सिरे से ऑनलाइन विज्ञापन निकाला जाएगा। उसी आधार पर भर्ती होगी। वहीं बेरोजगारों से जमा कराई गई रकम वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। गवर्निंग बॉडी में मामला रखा जाएगा। उसके बाद ही कोई फैसला होगा।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग पर इलाज की व्यवस्था
लोहिया संस्थान में इलाज की व्यवस्था आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। यहां टेक्नीशियन से लेकर वार्ड में नर्स तक आउटसोर्सिंग से तैनात हैं। अब कर्मचारियों के साथ ही डॉक्टरों को भी संविदा पर भर्ती करने का फैसला किया गया है। डॉक्टर के 32 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। 20 मार्च तक आवेदन की आखिरी तारीख रखी गई है। हालांकि संविदा के आधार पर डॉक्टरों को भर्ती करने की प्रक्रिया का संस्थान के भीतर काफी विरोध चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed