फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lodheshwar mahadeva to be developed as tourist place says yogi adityanath.

मेरी सरकार में महादेवा के साथ नहीं होगा भेदभाव, लोधेश्वर को बनाएंगे पर्यटन स्थल: मुख्यमंत्री योगी

Sat, 07 Jul 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महादेवा (बाराबंकी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महादेवा (बाराबंकी) Updated Sat, 07 Jul 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
lodheshwar mahadeva to be developed as tourist place says yogi adityanath.
शिव का जलाभिषेक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महादेवा के साथ सपा कार्यकाल में भेदभाव हुआ लेकिन मेरी सरकार में अब ऐसा नहीं होगा। लोधेश्वर महादेवा को पर्यटन स्थल बनाकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे पहले सीएम ने लोधेश्वर महादेवा में आधा घंटा से अधिक सात पंडितों के साथ शिव का जलाभिषेक और पूजन पूरे विधि विधान से किया। इसके बाद नवनिर्मित महादेव वाटिका पहुंच पारिजात, रुद्राक्ष, पीपल, बेल आदि के पौधे रोपित किए। केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत ने पूरे विश्व को रास्ता दिखाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोधेश्वर महादेवा में वन महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। अपने निर्धारित समय पर सीएम पहुंच गए। मंदिर के पास बने हैलीपैड पर रामनगर विधायक शरद अवस्थी समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने गुलाब का पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ सीएम लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम वन महोत्सव के कार्यक्रम पहुंचे जहां पौधरोपण कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में मुझे शिकायत मिली थी कि महादेवा के साथ भेदभाव हुआ है। देवा को बिजली मिलती है लेकिन महादेवा को नहीं। पिछले पांच साल यूपी में सपा की सरकार रही है। प्रदेश में कई तबकों के साथ भेदभाव हुआ है। गरीबों को सिर्फ 61 हजार मकान बनवाए गए, जबकि 19 मार्च 2017 के बाद 8.81 हजार गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'महादेवा के साथ अब नहीं होगा भेदभाव'

lodheshwar mahadeva to be developed as tourist place says yogi adityanath.

सीएम योगी ने कहा कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ डॉ. अंबेडकर की जयंती पर हमने पूरे प्रदेश को एक समान बिजली देने का मानक शुरू किया है तभी से देवा की तरह महादेवा को भी बिजली मिलने लगी। अब भेदभाव नहीं होगा। जल्द ही महादेवा पर्यटन स्थल बनेगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा वृंदावन, बरसाना, गोकुल व काशी का विकास एक बोर्ड का गठन कर विकास को नई गति दी जा रही है। इससे व्यापार की संभावना के साथ ही नौजवानों के रोजगार की व्यवस्था भी सरकार कर रही है।

वन महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा बचाओ अभियान शुरु किया गया है। लाखो लोगों ने संकल्प लिया है कि गंगा मइया की निर्मलता व अविरलता के लिए एक-एक पेड़ लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि देवा में भी वहां के मुतवल्ली से मिलकर वहां पौधरोपण कराए। इस मौके पर सीएम ने प्रधान आवास, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र व चेक सौंपी।

भगवान शिव और पार्वती के पसंद पौधे किए गए रोपित

lodheshwar mahadeva to be developed as tourist place says yogi adityanath.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार पौधे लगाए। सबसे पहले पारिजात, आम, बरगद के पौधे रोपित किए। महादेव वाटिका नाम देकर पौधरोपण के स्थान को एतिहासिक बनाने के लिए केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक शरद अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, साकेंद्र वर्मा, उपेंद्र रावत, बैजनाथ रावत, सतीश शर्मा, प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी, डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी वीपी श्रीवास्तव आदि ने भी पौधरोपण किया।

एक दिन में 9 करोड़ पौधे लगाकर बनाएंगे रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 15 अगस्त को सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कार्यालयों, ग्राम समाज की जमीनों पर प्रधान से लेकर विधायक, सांसदों के माध्यम से एक दिन में नौ करोड़ पौधे रोपित कर एक रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ ही उसको बचाने की जिम्मेदारी भी लोग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed