फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lockdown will be opened in steps in lucknow

कई चरणों में खोला जाए लॉकडाउन तो नहीं पड़ेगा मंदी का असर: आईआईएम लखनऊ

Mon, 13 Apr 2020 07:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown will be opened in steps in lucknow
आईआईएम लखनऊ - फोटो : अमर उजाला
क्या लॉकडाउन के बाद छोटे और मध्यम उद्योग मंदी की चपेट में होंगे, ये सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है। बहरहाल ग्लोबल हैकाथॉन में शामिल हुई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ की टीम ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन


टीम का कहना है कि भारत में छोटे और मध्यम आकार के बिजनेस ग्रुप मंदी के बाद भी संकट में नहीं होंगे, बशर्तें लॉकडाउन कई चरणों में खोला जाए। इस टीम ने लॉकडाउन खुलने के बाद अगले 48 घंटे में इस संकट से जूझने के उपाय बताए।
विज्ञापन


इनके आइडिया को विश्व के शीर्ष 10 ग्लोबल बिजनेस आइडिया में स्थान मिला है। पूरी दुनिया इस समय कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन से जूझ रही है। बाजार पर इसका प्रभाव पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर इस संकट से निपटने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता ग्लोबल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के टॉप-10 में जगह बनाने वाली आईआईएम लखनऊ की टीम में मानवदीप सिंह, राधिका चपोलिया और शुभेंदु त्रिवेदी शामिल हैं। टीम के अनुसार सरकार को प्रयास करना चाहिए कि पूरा लॉकडाउन एक साथ न हटाए।

इसके बजाय कई चरणों में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। भारत की ओर से इसमें पहुंचने वाली यह एकमात्र टीम है। आईआईएम के प्रवक्ता प्रो. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता विश्व के नामी कॉर्पोरेट हाउस व बिजनेस स्कूल के प्रोफेसरों की अगुवाई में आयोजित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed