फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lockdown can be extended says ACS home Awanish Awasthi.

यूपी में हालात गंभीर, बढ़ाई जा सकती है लॉकडाउन की अवधि: अपर मुख्य सचिव गृह

Mon, 06 Apr 2020 09:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Lockdown can be extended says ACS home Awanish Awasthi.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। तब्लीगी जमात के लोगों के बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद हालात संवेदनशील हो गए हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर एक भी कोरोना संक्रमित छूट गया तो सभी प्रयासों पर पानी फिर जाएगा। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में 27 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें से 21 तब्लीगी जमात के लोग हैं। जबकि पूरे प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या में 159 मरीज तब्लीगी जमात के हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 1600 लोगों को चिह्नित कर 1200 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिये जनसहयोग आवश्यक है। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना जांच की सुविधा को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के 10 राजकीय मेडिकल कालेजों में स्थापित टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाये। इसके अतिरिक्त 14 अन्य मेडिकल कालेजों में टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक धारा 188 के अंतर्गत 9955 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जबकि अब तक कुल 32,132 लोग गिरफ्तार किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed