फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lockdown 5 liquor shops new timing in up guideline issue for liquor wine beer shops timing

यूपी में शराब की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव, अब सुबह 10 से रात 9 बजे तक होगी बिक्री

Mon, 01 Jun 2020 09:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jun 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
lockdown 5 liquor shops new timing in up guideline issue for liquor wine beer shops timing
फाइल फोटो - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से अनलॉक को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के बाद प्रदेश में शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

अनिल कुमार की ओर से बताया गया है कि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट को छोड़कर अन्य स्थानों पर जो भी देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर व भांग की लाइसेंस वाली दुकानें, मॉडल शॉप, सीएसडी कैंटीनों से शराब की बिक्री सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक हो सकेगी। 
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले शराब की बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक का था। दूसरे लॉकडाउन के बाद जब शराब की दुकानें खोली गईं तो यह समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया गया था। क्योंकि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक आम लोगों के लिए निकलने और दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने भी मांग की थी कि शाम सात बजे से रात 10 बजे के बीच सबसे अधिक शराब की बिक्री होती है, लेकिन इसी समय दुकानें बंद होने की वजह से बिक्री पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed