{"_id":"5ec0d1808ebc3e908b260bf5","slug":"lockdown-4-0-all-borders-sealed-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"lockdown 4.0: राजधानी लखनऊ की सभी सीमाएं सील, आठ सब इंस्पेक्टर समेत पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
lockdown 4.0: राजधानी लखनऊ की सभी सीमाएं सील, आठ सब इंस्पेक्टर समेत पीएसी तैनात
Sun, 17 May 2020 11:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 May 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार देर शाम राजधानी के सारे बार्डर सील कर दिए गए। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि कानपुर रोड, काकोरी में एक्सप्रेस-वे, सीतापुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड, देवा रोड समेत सभी बार्डर पर दो इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टर के अलावा 30 सिपाही और एक-एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
इससे पहले सुबह से शाम तक बार्डर पर वाहनों की आवाजाही लगी रही। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बार्डर पर पहुंचने वाले सभी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम कराए जा रहे हैं।
इन्हें बार्डर से ही पारा स्थित शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय भेजा जा रहा है। यहां इन्हें भोजन देने के साथ सरकारी बसों से गृह जनपद तक पहुंचाने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से गृह जनपदों के लिए निकले हजारों श्रमिक चौबीसों घंटे ट्रक-टैंकर व अन्य निजी वाहनों से राजधानी पहुंच रहे हैं। इनकी चिकित्सा जांच और खाने-पीने व इन्हें आगे तक पहुंचाने के कोई इंतजाम नहीं है।

हजारों श्रमिक सवारी का इंतजाम न होने से पैदल ही राजधानी पहुंच रहे हैं। बीते दिनों कई हादसों में ऐसे तमाम श्रमिक जान गंवा चुके हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासनिक मशीनरी के पास कोई इंतजाम नहीं है, इसलिए बार्डर सील करके सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर रोककर सरकारी वाहनों से उन्हें घर पहुंचाने की तैयारी की गई है।
लॉकडाउन के उल्लंघन के सात केस
राजधानी में शनिवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के सात केस दर्ज किए गए। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि इस दौरान 65 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 71 वाहन सीज किए गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि अब शहर में और सख्ती की जाएगी।