{"_id":"5eb252dba72e007fd0275360","slug":"lockdown-3-yogi-government-big-decision-new-agency-will-be-responsible-for-providing-employment-and-investment-to-migrant-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का फैसला, नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने और निवेश का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का फैसला, नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने और निवेश का जिम्मा
Wed, 06 May 2020 11:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 May 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर बदलते आर्थिक व औद्योगिक परिदृश्य में रोजगार सृजन व निवेश प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने एक अहम पहल की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न एक बैठक में निवेश व रोजगार प्रोत्साहन के लिए एक नई संस्था इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन एजेंसी गठित करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
नई संस्था इसी काम के लिए पूर्व से मौजूद उद्योग बंधु का बदला रूप होगी। उद्योग बंधु का सुदृढ़ीकरण करते हुए नई संस्था गठित करने का फैसला हुआ है। प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया कि इस संस्था के अध्यक्ष मुख्यमंत्री स्वयं होंगे।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम व निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बतौर उपाध्यक्ष इसमें शामिल होंगे। संस्था के बोर्ड में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा विभिन्न औद्योगिक व वाणिज्यिक सेक्टरों के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
आलोक ने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार की संस्था इन्वेस्ट इंडिया द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। उसके सुझावों को शामिल करते हुए जल्दी ही एजेंसी स्थापित हो जाएगी। आलोक ने बताया कि यह एजेंसी विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सृजन व निवेश आकर्षण व प्रोत्साहन का काम करेगी।
कोरोना महामारी के मद्देनजर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर प्रदेश में वापस लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रदेश में ही स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का एलान किया है। यह एजेंसी इसमें अहम भूमिका निभाएगी।