फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   local body elections announcement in Uttar Pradesh

यूपी: तीन चरणों में होंगे निकाय चुनाव, जानिए किस दिन कहां होगा मतदान

Fri, 27 Oct 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
local body elections announcement in Uttar Pradesh
चुनावों की घोषण करते राज्य निर्वाचन आयुक्त

प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया। उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत में तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे। 

विज्ञापन


चुनाव का पहला चरण  22 नवम्बर को होगा। इसमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद में चुनाव सम्‍पन्न होंगे। 

दूसरा चरण  26 नवम्बर को होगा, जिसमें  26 नगर निगम और  51 पालिका परिषद में चुनाव कराए जाएंगे।

29 नवंबर को होने वाले तीसरे चरण में 26 जिलों में 5 नगर निगम और 76 नगर पालिका परिषद के चुनाव होंगे। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। परिणाम की सूचना मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी।
विज्ञापन


चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके चलते राजस्व, पुलिस, गृह, नगर विकास में ट्रांसफर, नियुक्ति पर प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार के संसाधन से चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव सुरक्षा में पैरा मिलिट्री फोर्स का के बजाए यूपी पुलिस, पीएसी तैनात की जाएगी। 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।

चुनाव खर्च की सीमा बढ़ी

नगर निगम चुनाव में खर्च की सीमा में भी बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ और कानपुर में चुनाव खर्च की सीमा को 12.50 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। बाकी 14 नगर निगम में प्रत्याशी 20 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। नगर निगम पार्षद 2 लाख तक खर्च कर सकेंगे, वहीं पालिका परिषद में 41 से 55 वार्ड तक 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख और 25 से 40 वार्ड में 4 से बढ़ाकर 6 लाख रुपये किया गया है। सभासद 1.50 लाख तक खर्च कर सकेंगे। 

किस दिन कहां होंगे चुनाव देखें यहां...

प्रथम चरण का चुनाव 22 नवम्बर को 
22 नवम्बर – शामली, मेरठ, हापुड़
22 नवम्बर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस
22 नवम्बर – कासगंज, आगरा, कानपुर 
22 नवम्बर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
22 नवम्बर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
22 नवम्बर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
22 नवम्बर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर 
22 नवम्बर – आजमगढ़, गाजीपुर 
22 नवम्बर को सोनभद्र में भी होगा चुनाव 

दूसरे चरण का चुनाव 26 नवम्बर को 
26 नवम्बर को लखनऊ में होगी वोटिंग 
26 नवम्बर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद 
26 नवम्बर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
26 नवम्बर – रामपुर, पीलीभीत
26 नवम्बर – शाहजहांपुर, अलीगढ़
26 नवम्बर – मथुरा, मैनपुरी
26 नवम्बर – फर्रुखाबाद, इटावा
26 नवम्बर – ललितपुर, बांदा 
26 नवम्बर – इलाहाबाद, लखनऊ
26 नवम्बर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर
26 नवम्बर – बहराइच, श्रावस्ती
26 नवम्बर – संतकबीरनगर, देवरिया 
26 नवम्बर – बलिया, वाराणसी, भदोही

तीसरे चरण का चुनाव 29 नवम्बर को 
29 नवम्बर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर 
29 नवम्बर – मुरादाबाद, संभल, बरेली
29 नवम्बर – एटा, फिरोजाबाद
29 नवम्बर – कन्नौज, औरैया 
29 नवम्बर – कानपुर देहात 
29 नवम्बर – झांसी, महोबा 
29 नवम्बर – फतेहपुर, रायबरेली 
29 नवम्बर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी 
29 नवम्बर – बाराबंकी, बलरामपुर 
29 नवम्बर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज
29 नवम्बर – कुशीनगर, मऊ
29 नवम्बर – चंदौली, जौनपुर 
29 नवम्बर को मिर्जापुर में भी होगा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed