फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loan fare

यूनियन बैंक का ऋण मेला आज

Fri, 07 Feb 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
loan fare

उपभोक्ताओं को आसान कर्ज उपलब्ध कराने के लिए यूनियन बैंक ऑफ

विज्ञापन
इंडिया ने एक दिवसीय ऋण मेले का आयोजन किया है।

यूनियन बैंक के सीएमडी अरुण तिवारी शुक्रवार दोपहर तीन बजे मोतीमहल ग्राउंड पर मेले का उद्घाटन करेंगे। सीएमडी यूपी और उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

उनके साथ चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसके जैन भी मौजूद रहेंगे। सीएमडी ने बताया कि मेले में 1000 से ज्यादा लाभार्थियों को वित्तीय समावेशन के अधीन ऋण प्रदान किया जाना है।

इसके अलावा यूपी में बैंक के लखनऊ और वाराणसी रीजन के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। यूपी और उत्तराखंड में 14 नई शाखाओं का शुभारंभ दो दिन में किया जाना है।


बैंक की यूपी और उत्तराखंड में इस समय 877 शाखाएं और 1073 एटीएम हैं। इनसे कुल 42,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed