फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc self complete metro project

एलएमआरसी खुद करेगी मेट्रो परियोजना का काम

Sat, 29 Mar 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
lmrc self complete metro project

एक साल से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई और तय हो गया कि मेट्रो परियोजना का काम लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन अब खुद करेगी।

विज्ञापन


इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि मेट्रो का काम ‘टर्न की मॉडल’ या टेंडर प्रक्रिया के जरिए किसी कंपनी को नहीं सौंपा जाएगा।

राजधानी में मेट्रो परियोजना को मूर्त देने का काम एलएमआरसी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के साथ करेगी।

इसके अलावा डीएमआरसी केपूर्व एमडी और मेट्रो मैन केनाम से मशहूर ई. श्रीधरन को भी सलाहकार के रूप में एलएमआरसी से जोड़ लिया गया है।

इससे अब मेट्रो परियोजना के जल्द रफ्तार पकड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पिछले करीब एक साल से यही संशय चल रहा था कि मेट्रो का काम किस मॉडल पर किया जाएगा।

कभी टेंडर प्रक्रिया से किसी कंपनी का चयन कर उसे काम देने की बात हो रही थी तो कभी ‘टर्न की’ मॉडल पर किसी एक कंपनी का चयन कर उसे ही पूरा का काम सौंपने की बात हो रही थी।
विज्ञापन


बीच में डीएमआरसी और रेलवे वित्त विकास निगम को भी काम दिए जाने की चर्चाएं उठीं मगर काम किस तरह होगा यह तय नहीं हो सका।

अब यह साफ हो गया है कि मेट्रो परियोजना का काम कोई बाहरी कंपनी नहीं बल्कि एलएमआरसी खुद करेगी और इस काम में उसकी मदद डीएमआरसी करेगी।

अगले माह आएंगे श्रीधरन

मेट्रो परियोजना को रफ्तार देने के लिए मेट्रो मैन ई. श्रीधरन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में राजधानी आएंगे।

यहां पर वह एलएमआरसी केअधिकारियों केसाथ बैठक करेंगे और मेट्रो केप्रोजेक्ट के काम शुरू करने के लिए आवश्यक सुझाव देंगे।

करीब दो सप्ताह पहले भी श्रीधरन राजधानी आए थे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मुलाकात की थी।

इस दौरान उनके सामने एलएमआरसी के अधिकारियों ने मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रजेंटशन भी किया था। मेट्रो सेल के एमडी राजीव अग्रवाल ने बताया कि श्रीधरन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed