फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmc actively participated

Lucknow News: त्यौहारों को देखते हुए रात में करवाई जा रही सफाई

Thu, 04 Sep 2025 11:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:17 AM IST
विज्ञापन
lmc actively participated

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन की ओर से रात में भी सफाई करवाई जा रही है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर दो सितंबर से यह अभियान शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य स्वच्छता, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जलभराव की रोकथाम, क्षतिग्रस्त मैनहोल व लीकेज की मरम्मत एवं संचारी बीमारियों पर नियंत्रण है।

नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी 110 वार्डों को अलग-अलग दिन चिन्हित किए गए हैं। हर वार्ड में एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान को बुधवार को भी आगे बढ़ाया गया। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि अभियान से शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोग तेजी से फैल सकते हैं। ऐसे में नियमित नाइट स्वीपिंग, फॉगिंग और सफाई व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed