फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lko mail engine fail

Lucknow News: लखनऊ मेल का इंजन फेल, घंटेभर देरी से रवाना हुई ट्रेन

Wed, 03 Sep 2025 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
lko mail engine fail

विज्ञापन
एसी एक्सप्रेस भी देरी की शिकार
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल का बीती रात चारबाग स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। दूसरे इंजन के आने पर ट्रेन को रवाना किया गया। इससे ट्रेन घंटेभर लेट हो गई। लखनऊ मेल की देरी की वजह से चारबाग से चलने वाली एसी एक्सप्रेस पौन घंटे देरी से गई।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन से नई दिल्ली के लिए गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ मेल रवाना होती है। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से रात दस बजे चलती है। बीती मंगलवार रात ट्रेन का इंजन फेल हो गया। काफी देर तक ट्रेन जब प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही तो यात्री नाराज हुए। उन्हें इंजन फेल होने की जानकारी मिली। दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन एक घंटे लेट हो गई। इसके चलते रात साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12429 एसी एक्सप्रेस पौन घंटे देरी से रवाना हो सकी। ट्रेन के लेट होने को लेकर यात्री अनिल श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed