{"_id":"67fc96a4195aa16f5a9cb6ee27e9c710","slug":"lk-advani-narendra-modi-barak-obama-naresh-agrawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, आडवाणी ने क्यों की मोदी-ओबामा की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, आडवाणी ने क्यों की मोदी-ओबामा की तुलना
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 16 Nov 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही आडवाणी और नरेंद्र मोदी के बीच दूरियों की कितनी भी खबरें आएं, पर आडवाणी अक्सर नरेंद्र मोदी का साथ देते ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों सपा नेता नरेश अग्रवाल द्वारा मोदी पर की गई टिप्पणी का जवाब शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी ने दिया है।
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने नरेंद्र मोदी की तुलना इशारे-इशारे में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से की।
आडवाणी ने कहा कि चाय बेचने को लेकर टिप्पणी करने वालों को यह समझना चाहिए कि अमेरिका में सामान्य व्यक्ति राष्ट्रपति बना था तो उसका गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ था। दूसरी बार भी उसे मौका दिया गया।
आडवाणी ने कहा कि इसलिए भारत में भी अगर सामान्य व्यक्ति प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी कर रहा है, तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए न कि विरोध।
आडवाणी छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करने जाने के दौरान म्योरपुर हवाई पट्टी पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि चाय बेचने को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की टिप्पणी अशोभनीय है।
विज्ञापन
आडवाणी ने दावा किया पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में से चार में भाजपा की फतह होगी। विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया।
आडवाणी ने कहा कि इसके बाद लोकसभा चुनाव होंगे, जिसमें भाजपा मजबूती से सरकार बनाएगी। तीसरे मोर्चे की संभावना को नकारते हुए कहा कि केंद्र में सिर्फ कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए वह कार्यकर्ताओं से मुखातिब भी हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक सीएम प्रसाद, सुरेंद्र अग्रहरी, धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, लालता प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद थे।