15 बच्चे खा गए छिपकली वाली कढ़ी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक निंदूरा के प्राथमिक विद्यालय अनवारी में बुधवार को एमडीएम में बनाई गई कढ़ी में एक छात्रा की थाली में मरी छिपकली मिली।
छिपकली देख छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। तब तक कढ़ी चावल करीब 15 बच्चों ने ही खाया था।
हालांकि देर शाम तक किसी बच्चे के बीमार होने की सूचना नहीं थी।
वहीं सीतापुर में बाल पुष्टाहार वितरण के दौरान मिश्रिख के तरसावां गांव में बुधवार को हलवे में कीड़े देख बच्चों ने खाने से इन्कार कर दिया।
यह बात जब अभिभावकों को पता चली तो सभी आंगनबाड़ी केंद्र गए और हंगामा किया।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में अभी हाल ही में ऐसा मामला सामने आया था। जिले की भीटी तहसील में सम्मनपुर छितुनियां प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील खाकर 24 बच्चे बीमार हो गए थे।
घटना में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब जिम्मेदार अफसर इस घटना के बारे में गोलमोल बयान देने लगे।
स्कूल के हेडमास्टर का कहना था कि बच्चे मिड डे मील खाने से बीमार हुए, जबकि अपर बेसिक शिक्षा आयुक्त का कहना है कि मंगलवार दोपहर स्कूल में मिड डे मील बना ही नहीं।
इससे पहले मथुरा में भी ऐसा मामला सामने आया था। वहां की अक्षय पात्र संस्था की तरफ से दिए गए खाने में कीड़े निकलने पर उसे बच्चों ने खाने से इनकार कर दिया और उनके परिजनों ने खाने को फिंकवा दिया।
इसी तरह शंकर नगर हायर सेकेंड्री स्कूल सहित कई स्कूलों में इस तरह की घटनाएं पहले भी चर्चा में आ चुकी है। वहीं 2013 में बिहार में मिड डे मील खाने से 22 बच्चों की मौत हो गई थी।