फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर

Thu, 02 Jan 2014 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

बड़ फैसला: दस साल बाद स्वास्थ्य उपचार में हुई लापरवाही का खुलासा हुआ है। उपभोक्ता फोरम ने एक मुकदमे पर फैसला सुनाते हुए लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल को एक लाख रुपये हर्जाने के रूप में देने का हुक्म दिया।

विज्ञापन

समय:
शाम चार बजे

बवाल:
वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो कंपनी लोगों का आठ लाख रुपये लेकर फरार हो गई। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया।
समय:
दोपहर 3.30 बजे

छापेमारी:
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के दल ने नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र और निशातगंज की दो पान मसाला फैक्ट्रियों में छापा मारकर टैक्स चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

समय: दोपहर 3 बजे

खुशखबरी:
ठाकुरगंज के टीबी अस्पताल को अब जनरल अस्पताल बनाया जाएगा। इसका ऐलान स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन कर सकते हैं। यह फैसला उन्होंने अस्पताल का दौरा करने और वहां के अधिकारियों से बात करने के बाद लिया। इसके बाद यहां करीब 250 बेड हो जाएंगे, जिससे आस-पास के करीब 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय:
दोपहर 1.30 बजे

माया की रैली:
बसपा की सावधान महारैली के लिए मंडलीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की टीम भीड़ जुटाने के लिए भेजी जा रही है।

इसके अलावा, रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं व आम जन के लिए वाहन साधन की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। महारैली के लिए 20 लाख 65 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य साधा जा रहा है।
समय:
दोपहर 12:50 बजे

प्रदर्शन:
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोबारा विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी जगाते हुए वे बापू भवन के सामने जा रहे थे, जिससे जाम लग गया। इसके बाद, पुलिस ने फिर लाठीचार्ज कर दिया।
तस्वीरें यहां देखिए।

यहां पढ़ें पूरी खबर।

इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।
समय:
दोपहर 12:47 बजे

लाठीचार्ज:
गुरुवार सुबह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध में लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना दिया।

लाठी-डंडों से लैस कार्यकर्ताओं ने जब राहुल गांधी का पुतला जलाना शुरू किया तो माहौल भी गर्म होने लगा। वहां मौजूद कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

लड़ाई बढ़ी, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट भी लगी है।
समय: सुबह 9.30 बजे

अपराध: 20 लाख की रंगदारी न देने पर महानगर के एक कोचिंग संचालक को कथित तौर पर मारने पहुंचे तीन बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
समय: बुधवार देर रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed