{"_id":"f75485ad429e23cdff695690782d9a46","slug":"live-updates-in-lucknow-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Mar 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान अपडेट- अब तक मिल रही सूचना के मुताबिक स्नातक की पांच सीटों के लिए 40 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं शिक्षक की 6 सीटों के लिए 24 प्रतिशत। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर के पांडेय ने बताया कि मतदान में अभी तक कहीं से कई अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है। हालांकि वोटर लिस्ट में कुछ केंद्रों पर लोगों के नाम नहीं हैं इसमें लालजी टंडन का नाम भी शामिल है। वहीं रमाधीन इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर एक ही पते पर 600 मतदाता होने से अधिकारियों को थोड़ी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
समय- 1 PM
आत्महत्या- गुडंबा थाना क्षेत्र में प्रेमी ने प्रेमिका के घर के आगे खुद को गोली से उड़ाया। पुलिस ने 11 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है।
समय- 12.30 PM
मतदान- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए सुबह से मतदान चल रहा है। अब तक मिल रही सूचना के मुताबिक पहले तीन घंटे में 15 से 20 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुरक्षा की व्यवस्था टाइट है। हालांकि वोटर लिस्ट में कहीं-कहीं गड़बड़िया देखने को मिल रही हैं। नारी शिक्षा निकेतन मतदान केंद्र पर विधायक रविदास मल्होत्रा का नाम वोटर लिस्ट में ढूंढे नहीं मिला।
विज्ञापन
समय- 10.30 AM
हत्या का खुलासा- काकोरी थानाक्षेत्र में 19 मार्च को हुई लूट के बाद शिव कुमार यादव की हत्या का खुलासा हो गया। आरोपी महेंद्र यादव और कप्तान यादव को एसएसआई श्याम सिंह और सिपाही रामदेव प्रजापति ने धर दबोचा। लूट का सामान भी बरामद होने की सूचना है।
विज्ञापन
समय- सुबह
मतदान- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान शुरु। इन सभी सीटों पर कुल 187 उम्मीदवार मैदान में हैं। शिक्षक की छह सीटों के लिए 1.47 लाख तथा स्नातक की पांच सीटों के लिए 11.94 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी।
समय- 8 AM