{"_id":"8b85682ddb34aa52afccb034577b580e","slug":"live-updates-in-lucknow-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन: गांवों में विकास कार्य होने के चलते किसानों ने विकास भवन पर धावा बोल दिया है। भारी तादाद में किसान यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
समय: 3 PM
हादसा: सड़क हादसे में कानपुर से लखनऊ आ रहे एक जज विनय श्रीवास्तव की मौत हो गई है।
समय: 2:30 PM
ट्रांसफर: यूपी सरकार ने 39 अफसरों को इधर से उधर कर दिया है।
समय: 1 PM
सियासत: श्रीप्रकाश जायसवाल ने माध्यमिक शिक्षा संघ के एक सम्मेलन में आकर केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर तमाम संगीन आरोप भी लगाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
समय: 12:30 PM
मेहमान: एक कार्यक्रम में शिरकत करने लखनऊ पहुंचे ईरान के राजदूत ने कहा कि हिंदुस्तान के साथ जल्द ही ईरान के रिश्ते बेहतर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान भारत को गैस लाइन के जरिए गैस देने को तैयार है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति की कुछ मजबूरियां हैं।
विज्ञापन
समय: 11:50 AM