{"_id":"a3e2b45cc7bf8b66c68a1800dd7a224f","slug":"live-updates-in-lucknow-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jan 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
OMG: लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में लगी एक सेल के दौरान हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लड़कियां और औरतें अंडरगारमेंट्स ही लूटकर भाग गईं।
विज्ञापन
यहां पढ़िए पूरी खबर।
समय: 5:30 PM
एफआईआर- सिटी को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर आनंद मोहन जौहरी और अरविंद कृष्णा जौहरी पर 46,97478 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप। हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज।
विज्ञापन
समय- 1.30 PM के आसपास
हत्या- काकोरी के जलियामऊ में जमीनी विवाद में एक की गोली मारकर हत्या।
समय- 1.30 PM
सिलंडर फटा- महानगर के निशातगंज में सिलेंडर फटने की सूचना। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।
समय- 1.05 PM
अवैध खनन का मामला- कृष्णानगर में अवैध खनन करते हुए लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक जेसीबी, एक डंपर हिरासत में ली।
विज्ञापन
समय- 12.30 PM के आसपास
शूटर फरार- माज हत्याकांड का शूटर बंटी पेशी के दौरान फरार हो गया। उसकी पेशी बलिया जिले में थी।
समय- 12.30 PM के आसपास
मतदाता दिवस कार्यक्रम- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्यपाल ने मतदान करने का संकल्प दिलाया। बेहतरीन कार्य के लिए जिलों के डीएम, एडीएम, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर, बीएलओ को सम्मानित किया गया। लोकायुक्त एन के मेहरोत्रा ने भी मतदान देने की वकालत की। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कई प्रस्तुतियां दीं।
समय- सुबह 11.30 AM