फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   little girl abducted and killed in lucknow

सोते से लापता हुई 4 साल की बच्ची, गड्ढे में मिली लाश

Thu, 19 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 May 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
little girl abducted and killed in lucknow

लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में सोमवार तड़के सोते समय ननिहाल आई बच्ची (4) को बदमाश उठा ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या की और शव गड्ढे में फेंककर भाग निकले। 

विज्ञापन


दो दिन बाद बुधवार रात बच्ची का शव मिला।  दुष्कर्म के बाद हत्या का शक जता रहे परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

पुलिस के मुताबिक, कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे गड्ढे से बुधवार रात दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीणों ने झांका। वहां बच्ची का शव पड़ा था। हरदोई के संडीला थाना इलाके की यह बच्ची रविवार को अपनी मां के साथ कस्बे में अपने ननिहाल आई थी। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुरू की थी तलाश

little girl abducted and killed in lucknow
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो

सोमवार तड़के सोते समय लापता हो गई थी। कुछ पता न चलने पर नाना ने मलिहाबाद थाने में सूचना दी। एसएसआई अमरनाथ यादव ने बच्ची के लापता होने का फोटो सहित संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित कराने के साथ तलाश शुरू की। 

कुछ पता न लगने पर मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बच्ची के नाना ने दुष्कर्म के बाद हत्या का शक जताने के साथ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी लेकिन वॉट्सएप पर संदेश प्रसारित करके टरका दिया।

बच्ची को ढूंढने की कोशिश नहीं की। जबकि एसएसआई का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed