फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   litrature festival in lucknow

अवध की जमीं पर जुटेंगे साहित्य के पुरोधा

Sun, 26 Jan 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
litrature festival in lucknow

कला और साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए खुशखबरी है। एक फरवरी को लखनवी

विज्ञापन
जमीं पर लिटरेरी फेस्टिवल में शहरियों को देश-दुनिया के मशहूर साहित्यकारों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

चौक के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में रात 10 बजे तक अलग-अलग सत्रों में गोष्ठी, पुस्तक विमोचन, सेमिनार, परिचर्चा समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।


लखनऊ सोसाइटी के संस्थापक आरजू के मुताबिक इस बार लिटरेरी फेस्टिवल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है।

इसमें शहर के साथ ही देश व दुनिया के तकरीबन सौ नामचीन साहित्यकार शिरकत करेंगे, जो अलग-अलग सत्रों में होने वाली संगोष्ठी, सेमिनार, पुस्तक विमोचन और परिचर्चाओं में हिस्सा लेंगे।


ये सत्र 15 मिनट से एक घंटे तक चलेंगे। यहां छह भाषाओं (हिंदी, अंगेजी, उर्दू, फारसी, संस्कृत व अवधी) पर कार्यक्रम होंगे।

आरजू बताते हैं कि पिछले वर्ष मार्च में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए लिटरेरी फेस्टिवल का यह दूसरा संस्करण है, जिसे मुंशी नवल किशोर के देश के साहित्य में अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें समर्पित किया गया है।

सोसाइटी से जुड़े आतिफ हनीफ के मुताबिक शहर की विरासत युवाओं और बच्चों को सौंपने की मुहिम के तहत इस वर्ग का लिटरेरी फेस्टिवल में खास ध्यान रखा गया है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed