फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   literature award rajya karmchari sansthan

साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक : दिनेश शर्मा

Mon, 04 Mar 2024 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
literature award rajya karmchari sansthan
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में हुए समारोह में 23 साहित्य सेवकों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने निरंतर साहित्य साधना में जुटे रहने का आह्वान किया। कहा, साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के रवींद्र नायक, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम, प्रो. आलोक राय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा एवं डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ‘आदित्य’ ने किया। डॉ. शोभा दीक्षित ‘भावना’ ने आभार जताया।
विज्ञापन


समारोह में डॉ. आकांक्षा दीक्षित को अमृतलाल नागर पुरस्कार, अनूप कुमार गुप्ता को पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, अनुराग मिश्र ‘गैर’ को मिर्जा असद उल्ला खां गालिब पुरस्कार, अरुण कुमार ‘मानव’ को डॉ. विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार, हरी लाल ‘मिलन’ को सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार, डॉ. इकबाल अहमद अंसारी को जोश मलिहाबादी पुरस्कार दिया गया। ऐसे ही महेंद्र प्रताप अवस्थी ‘महेंद्र भीष्म’ को मीर तकी मीर पुरस्कार, मनोज कुमार ‘मानव’को सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार, डॉ. मृदुला पंडित को फिराक गोरखपुरी पुरस्कार, डॉ. नेहा इकबाल को अकबर इलाहाबादी पुरस्कार, पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव को डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ पुरस्कार, प्रदीप कुमार सिंह को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार और डाॅ. प्रतिभा मिश्र को गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ पुरस्कार दिया गया। डॉ. राधा बिष्ट को डॉ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार, डॉ. राघवेन्द्र मिश्र ‘प्रणय’ को जयशंकर प्रसाद पुरस्कार, डॉ. राजेंद्र पैंसिया को भगवती चरण वर्मा पुरस्कार, राजेश कुमार सिंह ‘श्रेयस’ को श्याम सुंदर दास पुरस्कार, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ‘चक्र’ को प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार, डॉ. राम मनोहर मिश्र को महादेवी वर्मा पुरस्कार, रमाशंकर सिंह यादव को बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार दिया गया। डॉ. सुधाकर अदीब को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार, डॉ. तनबीर अहमद को अमीर खुसरो पुरस्कार, विजय प्रसाद त्रिपाठी को शिव सिंह ‘सरोज’ पुरस्कार दिया गया है। इन सभी को एक- एक लाख रुपये दिए गए। 21 हजार रुपये का ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्कार डॉ. जय प्रकाश मिश्रा को और 11 हजार का रमनलाल अग्रवाल ‘रम्मन’ पुरस्कार हीरालाल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला साहित्य गौरव सम्मान
वर्ष 2023-24 के लिए साहित्य गौरव सम्मान अभिषेक कुमार पांडेय, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह जैसवार ‘पंडित बेअदब लखनवी’, डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’, डॉ. कलीम कैसर, डॉ. करुणा पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ल, डॉ. मनोज कुमार गौतम ‘मनु’, नुसरत अतीक ‘गोरखपुरी’, ओम प्रकाश मिश्रा ‘बमहरि’, पवन कुमार श्रीवास्तव ‘सबा’, रघोत्तम शुक्ल, रमेश चंद्र त्रिपाठी, एसएम आदिल हसन, संपदा मिश्रा, संदीप मिश्र ‘सरस’, डॉ. सुधा मिश्रा, सुधा शुक्ला, सुनील कुमार शुक्ला, सुरेंद्र गौतम, विमलेश गंगवार ‘दिपि’ एवं विपुल कुमार मिश्र को दिया गया। इन्हें सात हजार रुपये दिए गए।


इन्हें मिला प्रशंसा पत्र
संस्थान के लिए कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र के रूप में पांच हजार रुपये दिए गए। इनमें गिरिजाशंकर दुबे ‘गिरिजेश’, इंद्रासन सिंह ‘इंदु’, इंदु प्रकाश सिंह, जयेंद्र नाथ चतुर्वेदी एवं शील कुमार अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed