फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Literary stage will be organized in Ayodhya from 17th, other cultural presentations will start from 14th

Lucknow News : अयोध्या में 17 से सजेगा साहित्यिक मंच, आज से शुरू हो जाएंगी अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां

Sun, 14 Jan 2024 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Jan 2024 12:35 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 14 जनवरी से शुरू हो रही आयोजनों की श्रृंखला में संस्कृति विभाग 17 जनवरी से साहित्यिक मंच भी सजाएगा।

विज्ञापन
Literary stage will be organized in Ayodhya from 17th, other cultural presentations will start from 14th
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 14 जनवरी से शुरू हो रही आयोजनों की श्रृंखला में संस्कृति विभाग 17 जनवरी से साहित्यिक मंच भी सजाएगा। इसके तहत 24 मार्च तक पांच बड़े व 14 छोटे मंचों पर कवि सम्मेलन, कबीर के राम, संगीतमय काव्य प्रस्तुति, राम आधारित साहित्य पर चर्चा, किस्सागोई, सगुण-निर्गुण राम आदि पर अलग-अलग दिन देश भर के साहित्यकार चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


कवि सम्मेलन में सर्वेश अस्थाना, पद्मश्री अवध किशोर जड़िया, डॉ. विष्णु सक्सेना, रामायण धर द्विवेदी, शिव ओम अंबर आदि शामिल होंगे। सनातन बैंड हमारा देश हमारे राम की संगीतमय काव्य प्रस्तुति 19 जनवरी को करेगा। इसी दिन दूसरे मंच पर डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह राम आधारित साहित्य पर चर्चा करेंगे। 20 को विनीता मिश्रा की किस्सागोई होगी। 26 को भीरूसिंह चौहान व डॉ. हरिशरण दास कबीर के राम पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 22 जनवरी को 2500 लोक कलाकार 100 छोटे मंच के माध्यम से सांस्कृतिक शोभायात्रा की प्रस्तुति देंगे। वहीं यूपी के 25, अन्य प्रदेशों की दस, कुल 35 प्रदेशों की रामलीला की प्रस्तुति होगी। 14 से 17 जनवरी तक विभिन्न क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों की ओर से शिव स्तुति, श्रीराम नाट्य, सीता विवाह लोक नाट्य, बाल यात्रा, लोक नृत्य नाटिका, बधाई नवरता, चरी, घूमर, भवई नृत्य, पंजाब का झूमर, मयूर होली आदि की प्रस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed