फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liquor was being served in Tanatan restaurant without license

Lucknow News: बिना लाइसेंस के टनाटन रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब

Wed, 17 Sep 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in Tanatan restaurant without license
लखनऊ। हजरतगंज स्थित टनाटन रेस्टाेरेंट में सोमवार देर रात बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक सेक्टर-एक मोनिका यादव ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान रेस्टोरेंट से अलग-अलग ब्रांड के 40 बोतल विदेशी शराब, 60 बीयर, इस्तेमाल की गई 39 बोतल विदेशी शराब खुली हुई और अन्य सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ठाणे महाराष्ट्र निवासी राकेश कुमार, बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी शिवम कुमार, अंबेडकरनगर के अकबरपुर निवासी अरविंद कुमार, माल निवासी श्याम सिंह, झारखंड निवासी संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि आबकारी विभाग ने मैनेजर से जब शराब बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कभी-कभी बार का लाइसेंस लेकर बेचता था। इसकी आड़ में वह बिना लाइसेंस के भी शराब बेच रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक आरोपी यह करतूत टैक्स बचाने के लिए करते थे। राकेश ने इसके लिए चार अन्य कर्मचारियों को रेस्टोरेंट में काम पर लगाया था। इसमें रेस्टोरेंट के कॉर्पोरेट मैनेजर नाजिर शेख की मिलीभगत भी बताई जा रही है। पुलिस नाजिर से भी पूछताछ करेगी। पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ऐसा कर रहे थे, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है। पुलिस ने सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article