{"_id":"674b76b887fa91daad029e44","slug":"liquor-boxes-found-in-dcms-tool-box-two-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1103-974893-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीसीएम के टूल बॉक्स में मिली शराब की पेटियां, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीसीएम के टूल बॉक्स में मिली शराब की पेटियां, दो गिरफ्तार
Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। गोसाईंगंज इलाके में शुक्रवार देर रात डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक व क्लीनर फंस गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जब डीसीएम की तलाशी ली तो टूल बॉक्स में 9 पेटी शराब मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गोसाईगंज इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक शुक्रवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर महुरा गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने डीसीएम में फंसे घायल चालक व क्लीनर को सीएचसी गोसाईगंज भेजा। यहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने डीसीएम की तलाशी ली तो टूल बाक्स में अलग-अलग ब्रांड की नौ पेटियां रखी मिलीं, जिनमें 119 बोतल शराब थी। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। चालक पंजाब फतेहगढ़ जिले के बसी बढ़ाना निवासी कमल प्रीत व रवींद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।