अखिलेश की ड्रीम लायन सफारी को ईद पर शेरनी ने दी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी को ईद पर एक बड़ी खुशखबरी मिली है। इटावा की लायन में हीर शेरनी ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है।
यहां शेरनी ने शनिवार को सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद दोपहर एक बजे हीर शेरनी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी का लायन सफारी को लंबे समय से इंतजार था।
यहां दो नन्हे शावकों के जन्म के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी इसकी सूचना पहुंचाई गई।
सीएम अखिलेश ने जताई खुशी
लायन सफारी से जुड़ी इस बड़ी खबर को सुनने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी खुशी का इजहार किया है। लायन सफारी के निदेशक के.के सिंह ने इस बात की पुष्टि भी की।
के.के सिंह ने बताया कि शेरनी ने एक नंबर बाड़े में दो शावकों को जन्म दिया है। जिस जगह पर शेरनी ने बच्चों को जन्म दिया है वहां इस समय सफारी के स्टॉफ को भी नहीं जाने दिया गया।
यहां पर सीसीटीवी कैमरों से ही सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शेरनी ने जिन दो शावकों को जन्म दिया है उनके लिंग के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बड़ी खुशखबरी से सभी जगह खुशी का माहौल है।