{"_id":"5a297fc94f1c1b001c8b767a","slug":"lioness-entered-in-a-home-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शावकों के साथ घर में घुसी बाघिन से भिड़े रहे घरवाले, मच गया हंगामा, तीन लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावकों के साथ घर में घुसी बाघिन से भिड़े रहे घरवाले, मच गया हंगामा, तीन लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के ककरहा रेंज के भीमनगर खैरी गांव में शावकों के साथ पहुंची बाघिन ने ताबड़तोड़ हमले कर महिला समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
दो ग्रामीणों ने बाघिन से पांच मिनट तक संघर्ष किया। जैसे-तैसे जान बची। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर गांव पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाई। झड़प भी हुई।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर में ककरहा रेंज के भीमनगर खैरी गांव में बाघिन दो शावकों के साथ पहुंच गई। बाघिन गांव निवासी जयकिशन के घर के सामने पहुंचकर दहाड़ी तो परिवार के लोग सकते में आ गए। आंगन में मौजूद जयकिशन ने मकान का दरवाजा बंदकर शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के लोगों ने भी हांका लगाना शुरू किया। इस पर बाघिन शावकों के साथ रूपनरायन (58) पुत्र कंधई के घर में घुस गई। यहां बरामदे में मौजूद रूपनरायन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख सुनकर घर के लोग दौड़े।
उधर गांव के लोग भी एकत्रित होने लगे। इस दौरान रूपनरायन ने बाघिन का सामना किया। मौके पर पहुंचे पड़ोसी अनिल (25) पुत्र शिव प्रसाद पर भी बाघिन शावकों के साथ झपट पड़ी।
रूपनरायन और अनिल पांच मिनट तक बाघिन से संघर्ष करते रहे। ग्रामीणों की भीड़ और शोर सुनकर आगे बढ़ी तो घर के सामने धूप सेंक रही लखमीना (50) पत्नी तूफानी पर हमला कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने लखमीना की जान बचाई। इसके बाद बाघिन शावकों के साथ गन्ने के खेत में घुस गई।