फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lightning struck amidst the rain

Lucknow News: बारिश के बीच बिजली ने दिया झटका

Wed, 05 Aug 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck amidst the rain
लखनऊ। लगातार बारिश के बीच मंगलवार को बिजली ने परेशान किया। घंटों आपूर्ति ठप रहने से लोग पेयजल के लिए भी तरस गए। सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तेलीबाग के आंबेडकर उपकेंद्र से जुड़े हरिशंकर गढ़ी बाबू खेड़ा, एकता नगर, रॉयल सिटी और बिरूर गांव में घंटों बिजली गुल रही। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे आपूर्ति दुरुस्त हो गई थी।
विज्ञापन

निगोहां में मस्तीपुर फीडर से जुड़े उदयपुर, भावाखेड़ा, हरिवंश खेड़ा, टिकरा, मस्तीपुर और मदारीखेड़ा सहित एक दर्जन गांवों में चार घंटे तक बिजली ठप रही। पुरहिया फीडर के तहत आने वाले भगवानपुर, इमलिहाखेड़ा समेत कई गांवों में छह घंटे तक बिजली गुल रही। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कई फीडर ठप हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज में बिना सूचना के काट दी बिजली
अलीगंज में राम-राम बैंक चौराहे के पास के इलाके में सुबह करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। यहां बारिश के बीच पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा था। इस कारण बिजली काटी गई थी। स्थानीय निवासी अनिल, सुरेश पाल, रजनीश रस्तोगी का कहना था बताया कि बिजली बंद किए जाने पहले से सूचना नहीं दी गई थी।


200 गांव बिजली के लिए तरसे
नगराम। क्षेत्र में सुबह से हो रही बारिश समेसी उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों के लिए आफत बन गई। अचानक फॉल्ट से समेसी, बहरौली, मीरखनगर और नगराम आईपीडीएस फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता 13 घंटे तक बिजली के लिए बेहाल रहे। बहरौली फीडर से जुड़े हरदोइया,भोला पुरवा, नेहरू नगर, बहरौली, मुकुंद खेड़ा समेत 50 गांवों की सुबह करीब सात बजे गई बिजली शाम करीब चार बजे बहाल हुई। समेसी फीडर के करोरा,भोरा कला समेत 60 गांवों की बिजली तड़के करीब चार बजे ठप हो गई। 12 घंटे बाद शाम चार बजे बिजली चालू तो हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर फाल्ट में आ गई। इसके बाद शाम पांच बजे बिजली लौटी सकी।

आठ घंटे तक रहा संकट
गोसाईंगंज। बारिश के बीच अमेठी पावर हाउस की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से सुबह 10 बजे से रात 8:25 बजे तक सप्लाई ठप रही। स्थानीय लोगों ने जेई व एई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिशासी अभियंता योगेश जायसवाल ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


दुबग्गा-काकोरी में घंटों ठप रही आपूर्ति
दुबग्गा। दुबग्गा, एफसीआई और काकोरी में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। एफसीआई उपकेंद्र के काकोरी मोड़-मोहन रोड पर लगे 400 केवी ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन की केबल लीड कटने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। विभाग ने शाम चार बजे खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की। बड़ा गांव फीडर में खराबी के कारण गांवों करिमाबाद, कठिगरा, जलियामऊ, दोना, गहलवारा और रेवरी में 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। काकोरी उपकेंद्र के शहीद स्मारक, बाजनगर, दुर्गागंज और शाहपुर फीडरों में लगातार कटौती से उपभोक्ता बेहाल हो गए। दुबग्गा खंड में तैनात एसडीओ रामकेश ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण तकनीकी फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed