फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life was stuck in traffic jam near the gate of Balrampur Hospital.

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल के गेट के पास जाम में फंसी रही जिंदगी

Fri, 12 Dec 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Life was stuck in traffic jam near the gate of Balrampur Hospital.
बलरामपुर अस्पताल के गेट के पास जाम।
लखनऊ। वजीरगंज के रति बाजपेयी बेटे को चोट लगने पर बृहस्पतिवार दोपहर बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन गेट पर लगे भीषण जाम में वह करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। जाम नहीं खत्म हुआ तो वह कार से उतरकर पैदल ही बेटे को अंदर ले गए। इस तरह कई मरीजाें को जाम का दंश झेलना पड़ा। गेट पर करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। रोडवेज बस, एंबुलेंस व ऑटो-टेंपो जाम में फंसकर रेंगते रहे। इस दौरान मरीजों को इमरजेंसी-ओपीडी पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, पुलिस यातायात को संभालने में जुटी रही।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल के मुख्य गेट पर करीब डेढ़ बजे जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में मुख्य गेट के सामने का चौराहा पूरी तरह चोक हो गया। सीएमओ कार्यालय से बलरामपुर अस्पताल, क्रिश्चियन कॉलेज, गोलागंज रोड की ओर लोग जाम में जूझते रहे। रोडवेज बसों के गुजरने और सड़क पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों की वजह से जाम की समस्या बनी। स्थिति यह हो गई कि रेंग-रेंगकर वाहन गुजरे। बलरामपुर अस्पताल आने और जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में रेंगती रही। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस व अस्पताल के गार्ड डटे रहे। करीब ढाई बजे के बाद अस्पताल गेट के सामने यातायात की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed