फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life imprisonment to two accused of murder

Lucknow News: हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

Sun, 04 Feb 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two accused of murder
लखनऊ। विवाद के चलते युवक की हत्या करने के आरोपी शिवशंकर रावत और शिवप्रसाद को दोषी ठहराकर एडीजे अजय श्रीवास्तव ने आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई के दौरान अन्य आरोपी हनुमान की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

कोर्ट में सरकारी वकील शैलेंद्र यादव ने तर्क दिया कि वादी मनीष कुमार ने निगोहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 23 जून 2019 की रात कुछ लोगों ने उसके छोटे भाई सतीश तिवारी के गले पर वार करके हत्या कर दी। मामले की विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक की बातचीत आरोपी शिवशंकर की छोटी बहन से होती थी। इसी से नाराज होकर आरोपी शिवशंकर, हनुमान और शिवप्रसाद रावत ने सतीश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed