{"_id":"6560ebe66f239bd1340a8648","slug":"life-imprisonment-to-the-accused-of-attempt-to-murder-na-news-c-102-1-slko1037-5909-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या के प्रयास के दोषी को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या के प्रयास के दोषी को आजीवन कारावास
Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट रामविलास सिंह ने शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास के मुकदमे में दोषी दीपक विश्वकर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विशेष लोक अभियोजक अरुण अग्निहोत्री व अतुल अंजय तिवारी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में 28 फरवरी 2016 को शाम 7 बजे पीड़ित रोहित ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में पुलिस लाइन के पास शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर निवासी दीपक विश्वकर्मा एक युवक को पीट रहा था। तभी रोहित व राजेंद्र ने उस युवक को बचाने का प्रयास किया गया।
इस दौरान दीपक ने रोहित को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई पूरी होने पर कोर्ट ने दीपक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।