फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   level 2 and 3 hospitals bed will be increased in districts of Uttar Pradesh.

यूपी के 32 जिलों में लेवल-टू व थ्री के बेड होंगे दोगुने

Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
level 2 and 3 hospitals bed will be increased in districts of Uttar Pradesh.
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 32 जिलों के सभी मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में लेवल-टू व थ्री के बेड की संख्या अब दोगुने होंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक लेवल-टू व थ्री के 16,422 बेड बढ़ाए जाएंगे। इस तरह बेड की कुल संख्या 16,742 से बढ़कर 33364 हो जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में लेवल-टू व थ्री में 12,409 आईसोलेशन और 4,333 आईसीयू के बेड हैं। नए शासनादेश के मुताबिक आइसोलेशन के 11,811 और आईसीयू के 4,611 बेड बढ़ाए जाएंगे। इसी तरह कुल बेडों की संख्या 33,364 हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार के अनुसार जिन मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित बेड पर भर्ती की दर 60 फीसदी रही है, वहां भर्ती की व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर पहुंचाया जा रहा है। सभी को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमितों के इलाज को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की दी जाने वाली सेवाओं में कमी की जाएगी। पर, इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी और मरीजों की उपेक्षा न होने दी जाएगी। कोविड की तैयारियों की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में बढे़ंगे सर्वाधिक 2,207 बेड

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि लखनऊ रेफरल सेंटर होने के कारण यहां सर्वाधिक 2,207 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। वर्तमान में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, एसजीपीजीआई, केजीएमयू, एरा, इंटीग्रल, प्रसाद और टीएसएम में कुल 2,244 बेड पर इलाज की व्यवस्था है। अब यहां लगभग 4,451 बेड हो जाएंगे। उधर, मेरठ में 1,140 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। यहां पहले से 1,075 बेड हैं, अब बढ़कर 2,215 बेड हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed