{"_id":"6138f2b48ebc3ef2c5094152","slug":"letter-to-cm-yogi-three-mlas-made-serious-allegations-including-corruption-against-kgmu-registrar-and-former-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को पत्र : केजीएमयू कुलसचिव व पूर्व कुलपति के खिलाफ तीन विधायकों ने भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी को पत्र : केजीएमयू कुलसचिव व पूर्व कुलपति के खिलाफ तीन विधायकों ने भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए
Wed, 08 Sep 2021 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:58 PM IST
सार
विधायकों ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण का परीक्षण कराने और नियमानुसार कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू के कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पूर्व क ुलपति एमएलबी भट्ट पर एक बार फिर आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमख सचिव चिकित्सा शिक्षा को मामले का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इस पत्र के केजीएमयू पहुंचने के बाद यहां हलचल मची है।
विज्ञापन
बस्ती विधायक रवि सोनकर और अयोध्या विधायक गोरखनाथ बाबा, कानपुर के बिठूर विधायक अभिजीत सांगा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पूर्व कुलपति एमएलबी भट्ट पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र में उच्च न्यायालय की ओर से दिए गए आदेशों की कापी भी संलग्न की गई है।
विज्ञापन
विधायकों ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण का परीक्षण कराने और नियमानुसार कार्रवाई कराने की बात कही है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा कार्यालय से इस मामले में केजीएमूय प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूत्रोंका कहना है कि प्रमुख सचिव कार्यालय का पत्र केजीएमूय पहुंचते ही हलचल मची है। पूरे मामले में पत्रावलियां जुटाई जा रही हैं। केजीएमयू प्रशासन मामले में कमेटी बनाकर जवाब तैयार कराने की रणनीति बना रहा है। इस संबंध में केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डा. सुधीर सिंह का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। शासन से भेजे गए पत्र का केजीएमयू प्रशासन जवाब भेजेगा।
विज्ञापन