फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Let's go to Vrindavan Dham, where Shyama Shyam resides.

Lucknow News: चल मन वृंदावन धाम, जहां विराजत श्यामा श्याम

Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Let's go to Vrindavan Dham, where Shyama Shyam resides.
कथा सुनाते आचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज।
लखनऊ। ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित श्रीमद्भागवत में बुधवार को आचार्य पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि हरि कथा से बड़ा कोई दूसरा साधन नहीं है। कुछ भी नहीं हो जीवन में तो हरि कथा सुनाने का अभ्यास बनाना चाहिए। लोगों को भवलोक ठीक करना है तो हरिनाम सुमिरन करना चाहिए।
विज्ञापन

महाराज जी ने कहा कि हर मनुष्य जन्म के समय पूर्व जन्म से पुण्य व पाप दोनों लाता है। इस जन्म में किए गए कार्य से अर्जित पुण्य-पाप के हिसाब से भोग करना होता है। कहा कि सप्ताह में एक बार गो सेवा, माह में एक बार कथा, वर्ष में एक बार वृंदावन धाम जरूर जाना चाहिए। उनके भजन चल मन वृंदावन धाम, जहां विराजत श्यामा श्याम... पर पूरा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईश्वर का दर्शन प्रत्येक जीव में किया जा सकता है, लेकिन गाय को प्राथमिकता दी गई है। गाय की यदि सेवा की जाए तो वह कभी भूलती नहीं। वह सारे दुःख अपने ऊपर ले लेती है। इस दौरान राधारमण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजक राजेंद्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, नवीन गुप्ता, समीर मित्तल, लोकेश अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, शिवम बंसल, राहुल गुप्ता, मनोज राय, कुश मिश्रा, चारु मिश्रा, अरविन्द तिवारी, सुनील मिश्रा, आदित्य अग्रवाल, हनी शुक्ला, प्रमोद अवस्थी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed