{"_id":"5d4bf0b18ebc3e6d117f34bd","slug":"lesa-prepared-five-years-business-plan-for-electricity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ से सुधारेंगे लखनऊ की बिजली, इन इलाकों में होगा काम, प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 करोड़ से सुधारेंगे लखनऊ की बिजली, इन इलाकों में होगा काम, प्लान तैयार
Thu, 08 Aug 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की 50 लाख की आबादी के लिए बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने को लेसा (सिस एवं ट्रांसगोमती) ने अनुमानित 1000 करोड़ रुपये के सुधार कार्य का पांच वर्ष के लिए बिजनेस प्लान (2019-24) तैयार किया है। यानी हर साल 200 करोड़ खर्च कर बिजली सप्लाई के नेटवर्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें नए 33/11 केवी बिजलीघर बनाने, 33 केवी उपकेंद्रों एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ोतरी, नई 33 केवी, 11 केवी लाइनें बनाने, 630 केवीए, 400 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाने और जर्जर एलटी लाइन (उपभोक्ता की चौखट तक बिजली पहुंचाने वाली) बदलने एवं बनाने के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपी पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर तैयार प्रस्ताव प्रबंधन को भेज दिया गया है। अफसरों का कहना है कि राज्य एवं केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा जाएगा। लखनऊ में हर साल लगभग 50 हजार लोग नए बिजली कनेक्शन ले रहे हैं।
विज्ञापन
इससे बिजली की मांग में छह से सात फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। लेसा का अनुमान है कि अगले पांच साल में उपभोक्ताओं की संख्या नौ लाख से लगभग 11.50 लाख हो जाएगी।
देखें- ये काम होंगे
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये काम होंगे
एलटी लाइन बदलेंगे 1200 किमी
ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ोत्तरी 740 नग
नए ट्रांसफार्मर लगेंगे 595 नग
भूमिगत केबल बिछेगा 340 किमी
नए बिजलीघर बनेंगे 23 नग
इन इलाकों में होगा काम
इस बिजनेस प्लान के तहत सतरिख रोड, देवा रोड, तिवारीगंज, गोमतीनगर विस्तार, तकरोही, कुर्सी रोड, बीकेटी, इटौंजा, दुबग्गा, काकोरी, पारा, मोहान रोड, हरदोई रिंग रोड, आलमबाग, सरोजनीनगर, नादरगंज, बंथरा, मानसरोवर, आशियाना, तेलीबाग, हुसैनगंज, चारबाग, सआदतगंज, नादान महल रोड, चौक, ठाकुरगंज, चौपटिया, हुसैनाबाग, नैपियर रोड कॉलोनी, बालागंज, सरफराजगंज, डालीगंज, त्रिवेनीनगर, महानगर, डंडहिया, निशातगंज, विकासनगर, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार एवं कल्याणपुर की बिजली सुधरेगी।

ट्रांसगोमती मेें बनेंगे 13 बिजलीघर
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंचवर्षीय योजना में लेसा के ट्रांसगोमती में 13 बिजलीघर बनेंगे। इनमें तीन-तीन सतरिख रोड एवं इंदिरानगर और एक-एक गोमतीनगर, खुर्रमनगर, बाबूगंज, कपूरथला, बीकेटी, दाउदनगर, बीकेटी के हैं। सतरिख रोड पर यूपी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन का 132 केवी बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव है। लेसा सिस गोमती में 10 बिजलीघर नादरगंज, जेहटा, हनुमान सेतु, बिजनौर, वृंदावन ट्रांसमिशन उपकेंद्र के दायरे वाले इलाके में बनेंगे।
2200 किमी बनेगी एबीसी लाइन
जिले भर में 2200 किमी एलटी लाइन एबीसी (एरियर बंच कंडक्टर) से बनेगी। इसमें 1000 किमी नई सर्किट लाइन एवं 1200 किमी जर्जर पुरानी सर्किट लाइन को बदलेंगे। सबसे अधिक सेस सर्किल, बीकेटी एवं खुर्रमनगर क्षेत्र में जर्जर लाइन बदली जाएगी।

600 किमी भूमिगत केबल नेटवर्क बनेगा
प्रतीकात्मक तस्वीर
लेसा ट्रांसगोमती के मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ के मुताबिक 33 केवी एवं 11 केवी लाइन का 600 किमी क्षेत्र में भूमिगत केबल नेटवर्क बनेगा। इसमें 350 किमी 33 केवी एवं 250 किमी 11 केवी भूमिगत एवं ओवरहेड लाइनों को बनाने की योजना है।
लखनऊ में पांच साल में बढ़ने वाली बिजली की मांग एवं बढ़ने वाले उपभोक्ताओं का आकलन कर सप्लाई का नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव लेसा के सिस एवं ट्रांस गोमती जोन ने तैयार किया है।
- सुधीर कुमार सिंह निदेशक (तकनीकी) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ